{"_id":"67dc86fbaab6a0703408741a","slug":"jammu-doda-dispute-jammu-news-c-10-jmu1045-570850-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विधायक मलिक की टिप्पणी से डोडा में विवाद, भाजपा ने माफी मांगने के लिए कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विधायक मलिक की टिप्पणी से डोडा में विवाद, भाजपा ने माफी मांगने के लिए कहा
Fri, 21 Mar 2025 02:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक की ओर से की गई टिप्पणी के बाद डोडा में विवाद उत्पन्न हो गया है। उन्होंने बुधवार को ब्यान दिया था कि हिंदू ज्यादा शराब पीते हैं। इसकी कड़ी आलोचना होने के बाद विधायक ने दूसरे दिन वीरवार को बैकफुट पर आते हुए कहा कि मुस्लिम भी शराब पीते हैं।
उधर, भाजपा के जिला सचिव राकेश शर्मा ने विधायक मलिक की टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां डोडा के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ सकती हैं। विधायक को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया।
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) चिनाब घाटी के महासचिव वसीम राजा ने कहा कि विधायक को शोभा नहीं देता कि वह किसी भी मजहब के बारे में गलत टिप्पणी करें, जिससे लोगों को ठेस पहुंचे।
विज्ञापन
मालिक को हिंदू बिरादरी से माफी मांगनी चाहिए। वह जिले में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खराब न करें। हम यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वसीम राजा ने कहा कि मैं विधानसभा अध्यक्ष से गुजारिश करना चाहता हूं कि विधायकों की विधानसभा में प्रवेश देने से पहले उनकी मेडिकल जांच होनी चाहिए ताकि पता चल सके कि कोई विधायक नशा करके तो विधानसभा में नहीं आया।
वहीं, मात्र शक्ति संयोगिता, विश्व परिषद हिंदू डोडा मीनाक्षी ठाकुर मेहराज मालिक को जवाब देते हुए कहा कि वह खिलजी बनने की कोशिश न करें क्योंकि उन्हें जवाब देने वाले यहां हैं। वह जो बोलते हैं कि हिंदू-मुस्लिम की राजनीति नहीं करता हूं, सबसे ज्यादा हिंदू-मुस्लिम की राजनीति वहीं करते हैं। उन्हें अपने बयान के माफी मांगनी पड़ेगी।