{"_id":"63369c372e796821bd077d45","slug":"jammu-division-school-timings-changed-from-1st-october-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा: जम्मू संभाग में एक अक्तूबर से बदलेगा सभी स्कूलों का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा: जम्मू संभाग में एक अक्तूबर से बदलेगा सभी स्कूलों का समय
Fri, 30 Sep 2022 03:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 30 Sep 2022 03:03 PM IST
सार
जम्मू संभाग के स्कूलों का एक अक्तूबर से समय बदला जाएगा। समय के बदलाव को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
राजकीय स्कूल, चिनैनी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू संभाग के स्कूलों का एक अक्तूबर से समय बदला जाएगा। प्रदेश में मौसम में अब बदलाव हो रहा है। इसे देखते हुए इस फैसले को लिया गया है। समय के बदलाव को लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
अधिसूचना में लिखा है कि जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूल एक अक्तूबर से नगर सीमा के अंतर्गत सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगेंगे।
विज्ञापन