{"_id":"6611bcf2d3a5d86342050ac4","slug":"jammu-demand-meeting-chamber-jammu-news-c-10-jam1008-336125-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा से पहले पूरी हों पर्यटन परियोजनाएं : चैंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा से पहले पूरी हों पर्यटन परियोजनाएं : चैंबर
विज्ञापन
चैंबर पदाधिकारियों से चर्चा करते अध्यक्ष अरुण गुप्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के पदाधिकारियों ने अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले जम्मू आधारित प्रतिष्ठित लंबित पर्यटन परियोजनाओं को पूरा करने की मांग की है। इसमें कृत्रिम झील, तवी रिवर फ्रंट परियोजना, मुबारक मंडी जीर्णोद्वार परियोजना के काम में तेजी लाने को कहा गया है।
चैंबर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि शहर में जारी पर्यटन परियोजनाओं को गति देने की जरूरत है। इन परियोजनाओं के समय पर पूरा होने से पर्यटक जम्मू में अपने प्रवास का विस्तार कर सकेंगे। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय उद्यमियों के लिए व्यवसाय के बेहतर अवसर पैदा होंगे और रोजगार बढ़ेगा। उन्होंने शहरी परिवहन पर्यावरण सुधार समिति (यूटीईआईसी) को खत्म करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है, जो भवन निर्माण की अनुमति के लिए 16 एनओसी प्राप्त करने की जटिल प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार थी। उन्होंने शहीद पुलिस अधिकारी दीपक शर्मा के परिवारवालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर चैंबर पदाधिकारियों में अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, मनीष गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजेश गुप्ता मौजूद रहे।