फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu-delhi rajdhani express searched after bomb threat

राजधानी ट्रेन को उड़ाने की धमकी से हड़कंप

Mon, 08 Dec 2014 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 08 Dec 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
jammu-delhi rajdhani express searched after bomb threat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से एक दिन पूर्व सांबा की एक महिला को आए अज्ञात फोन से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। फोन करने वाले ने कहा कि वे राजधानी ट्रेन को उड़ा देंगे। इसके बाद प्रशासन ने कठुआ में जम्मू-नई दिल्ली राजधानी ट्रेन को रोक कर गहन जांच करवाई। ट्रेन में कुछ न मिलने पर उसे आगे रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन


एसपी पुलिस कंट्रोल रूम अशोक शर्मा ने बताया कि 100 नंबर पर एक काल आई, जिसमें काल करने वाले ने खुद को सांबा का निवासी बताया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनके घर की एक महिला सदस्य के मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से काल आई, जिसमें राजधानी उड़ाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


इसके बाद कंट्रोल रूम ने तत्काल रेलवे पुलिस को फोन के संबंध में बताया। फोन करने वाले को दोबारा फोन किया गया, लेकिन फोन स्विच आफ मिला। पुलिस प्रशासन ने भले ही सतर्कता बरतते हुए अलर्ट कर दिया, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि मोदी की रैली से पहले फोन काल दहशत फैलाने के लिए की गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी (रेलवे जम्मू) सूरम सिंह के अनुसार कंट्रोल रूम से उन्हें फोन काल के संबंध में सूचना मिली थी। राजधानी की कठुआ के पास रोककर गहन जांच की गई। जब ट्रेन में ऐसा कुछ नहीं मिला तो उसे आगे रवाना किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला को मिले फोन काल में ‘राजधानी’ उड़ाने का शब्द उपयोग किया गया। हो सकता है वह राजधानी ट्रेन हो या फिर रियासत की राजधानी। लेकिन, पुलिस हर मामले में सतर्कता बरत रही है। इसके बाद पठानकोट रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन को रोक कर उसकी गहन जांच की गई।


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी आठ दिसंबर को जम्मू के पास रायां मोड़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। फोन काल के बाद प्रशासन ने तमाम थानों को ज्यादा एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed