{"_id":"64a5d3a7cceec785ab0b8fd5","slug":"jammu-dehat-news-jammu-news-c-289-1-sjam1009-41-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारिश से सांबा मानसर मार्ग एक घंटे तक रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारिश से सांबा मानसर मार्ग एक घंटे तक रहा बंद
Thu, 06 Jul 2023 06:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 06 Jul 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे में बुधवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश से सांबा-मानसर मार्ग पर दबोह के निकट मार्ग पर मलबा जमा होने से एक घंटे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। बाद में प्रशासन की ओर से मशीन से मलबा हटाने का काम शुरू किया तब जा कर आवाजाही को बहाल किया जा सका था। सरपंच सुनील चौधरी, इंदुबाला, रमेश सिंह आदि का कहना था की बारिश से इस क्षेत्र में हमेशा ही मार्ग पर मलबा जमा हो जाता है। इस कारण लोगों को आने-जाने की परेशानी बनी रहती है। इस बारे में जिला प्रशासन को कई बार अवगत करवाया गया है कि उक्त क्षेत्र में पुलिया बनाई जाए ताकि बरसात के दिनों में लोगों को आने-जाने की परेशानी से बचाया जा सके, लेकिन कोई उचित कदम नही उठाया जा रहा है। इसका खमियाजा स्थानीय लोगों को प्रत्येक बरसात के दिनों भुगतना पड़ता है।