{"_id":"64c6bd603db9c1acea02d9a5","slug":"jammu-dehat-news-jammu-news-c-274-1-rsp1001-165-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरनिया: हेपेटाइटिस, आई फ्लू और चिकन पॉक्स के मामलों में हो रही बढ़ोतरी, इन बातों का रखें ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरनिया: हेपेटाइटिस, आई फ्लू और चिकन पॉक्स के मामलों में हो रही बढ़ोतरी, इन बातों का रखें ख्याल
Mon, 31 Jul 2023 08:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 31 Jul 2023 08:52 AM IST
सार
डॉक्टर ने बताया कि लोगों को बच्चों में दस्त, उल्टी, पेट दर्द और बुखार की शिकायत होने पर तुरंत डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए। परहेज के तौर पर उबालकर पानी पीना चाहिए। जिससे इस बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
जम्मू के सीमांत क्षेत्र अरनिया में हेपेटाइटिस, आई फ्लू, चिकन पॉक्स और कलबत्रा के मामलों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को हेपेटाइटिस का एक मामला दर्ज किया गया है, कुल मामले 23 हो गए हैं, जिसमें से आठ स्वस्थ हो चुके हैं। आई फ्लू के रविवार को पांच मरीज मिले। कुल मरीजों की संख्या 13 तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
रविवार को चिकन पॉक्स का एक मरीज मिला। कलबत्रा का भी एक मरीज अभी तक मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर बीमारियों से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डोर टू डोर सर्वे जारी है। बीमारी की पहचान होने पर मरीज को पूरी तरह से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
अरनिया स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि हेपेटाइटिस महामारी के चलते डोर टू डोर सर्वे जारी है। लोगों को बच्चों में दस्त, उल्टी, पेट दर्द और बुखार की शिकायत होने पर तुरंत डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए। परहेज के तौर पर उबालकर पानी पीना चाहिए। जिससे इस बीमारी से बचा जा सकता है। क्योंकि यह बीमारी पानी जनित बीमारी है। पानी में संक्रमण के चलते इसका फैलाव हो रहा है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर आई फ्लू से बचने के लिए आंखों को चश्में के जरिए ढककर रखें। घर में जिस मरीज को आई फ्लू हुआ है उसे अलग कमरे में रखें। उसके आई कांटेक्ट में न आएं। चिकन पॉक्स और कलबत्रा से बचने के लिए जंक फूड का ग्रहण न करें। शरीर पर खुजली खारिश या छोटे-छोटे दाने हो जाने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें ताकि समय पर बीमारियों को रोका जा सके।