{"_id":"64a32ae5ecff7424dd0d5a46","slug":"jammu-dehat-newa-jammu-news-c-272-1-raj1001-33-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हसन गनई, फैजान हमीद, रोहन शॉल बने आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हसन गनई, फैजान हमीद, रोहन शॉल बने आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के विजेता
Tue, 04 Jul 2023 05:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 04 Jul 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। थन्नामंडी में विभिन्न श्रेणियों के लिए आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजोेरी और पुंछ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। 50-55 किग्रा की प्रतियोगिता में हसन गनई ने प्रतियोगिता जीती, 55-60 किग्रा में फैजान हमीद ने जीता, 60-65 किग्रा में रोहन शॉल ने जीता, 65-70 किग्रा में दिव्यांश ने जीत दर्ज की।
राइट आर्म (ओपन) नीतीश शर्मा ने जीता और लेफ्ट आर्म (ओपन) अंसब खान ने जीता। थन्नामंडी के एसडीएम शफीक अहमद मीर मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने थन्नामंडी में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने और स्थानीय लोगों को ऐसी खेल गतिविधियों में भाग लेने के अवसर देने के लिए आयोजक टीम की सराहना की। चैंपियनशिप का आयोजन अंसब खान ने किया। वहीं फैसल हयात ने सभी प्रतिभागियों और आम जनता या समर्थन करने वालों को धन्यवाद दिया। वरिष्ठ एनसी नेता बशीर अहमद वानी, मुश्ताक अहमद ठाकर, नजीर अहमद शॉल, सामाजिक कार्यकर्ता अकलीम मीर आदि सहित नागरिक समाज से प्रमुख लोग उपस्थित थे।