फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu dehat

Jammu News: वाहन की टक्कर से लिफाफा कारोबारी के बेटे की मौत

Sun, 02 Jul 2023 05:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 02 Jul 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
jammu dehat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। आरएस पुरा-जम्मू सड़क पर गांव गेगिया के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से प्लास्टिक लिफाफा कारोबारी युवक की मौत हो गई। एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। मृतक की पहचान अक्षय कुमार अरोड़ा (28) निवासी वार्ड तीन के रूप में हुई है। घायल चेतन कुमार (20) को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

अक्षय कुमार अपने पिता विक्की अरोड़ा के साथ आरएस पुरा के बाजार में प्लास्टिक लिफाफे व अन्य सामान का कारोबार करता था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े आठ बजे एक व्यापारी का फोन आने पर वह चेतन के साथ जम्मू में पेमेंट देने गया था। लौटते समय अक्षय बाइक चला रहा था। चेतन पीछे बैठा था। रास्ते में गांव गेगिया के नजदीक पास से गुजर रहे वाहन की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे वाहन से टकराने पर अक्षय के सिर पर गहरी चोट आई। चेतन को भी हल्की चोटें आईं। लोगों ने दोनों को उपजिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। आरएस पुरा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अक्षय परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। परिवार अक्षय की शादी के लिए लड़की देख रहा था, पर हादसे से घर का चिराग बुझ गया। सगे-संबंधियों और परिवार का रो-रो हाल बेहाल है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कर परमंडल में दोपहार को अक्षय का अंतिम संस्कार किया गया। अक्षय ने कारोबारी को पेमेंट देने के बाद दुकान के लिए सामान लिखवाया था। इसके बाद घर के लिए निकला। आते समय रास्ते में हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे से आधा घंंटे पहले अक्षय ने पिता को फोन कर जल्द घर पहुंचने के लिए कहा था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed