फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu dehat

Jammu News: बुद्धल में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर से किसान हैं चिंतित

Sun, 02 Jul 2023 06:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 02 Jul 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
jammu dehat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजोरी। बुद्धल और उसके आसपास के इलाकों के कई किसानों ने शनिवार की सुबह बुद्धल विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मंजूर नाइक से मुलाकात की और उनके समक्ष अपनी शिकायतें रखीं। किसानों ने नाइक को बताया कि हाल की बाढ़ और भारी बारिश से क्षेत्र की एकमात्र सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे किसान पानी न मिलने की वजह से धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं।

गौरतलब है कि राजोरी जिले की बुद्धल घाटी में कई हफ्तों से लगातार हो रही बेमौसम बारिश से नहर क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे अब तक सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा बहाल नहीं किया गया है। किसानों से मुलाकात के बाद मंजूर नाइक ने कहा कि राजनगर बुद्धल से केवल लोअर तक 6 किलोमीटर लंबी इस सिंचाई नहर की कुछ महीने पहले मरम्मत की गई थी, लेकिन भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण यह सिंचाई नहर नष्ट हो गई है। इस नहर से 800 से अधिक परिवारों को लाभ होता था। बुद्धल ब्लॉक के गब्बर, गुलेर, बथान, बेहरोट, हयान, बुद्धल, केवल अप्पर और केवल लोअर इलाके के किसान अपनी धान की खेती के लिए पूरी तरह से इसी नहर पर निर्भर हैं। मंजूर नाइक ने एलजी प्रशासन, डीएम राजोेरी और संबंधित विभाग से तुरंत नहर को बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed