फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu dehat

सच्चे नायक हैंं डॉक्टर, अपना जीवन मरीजों की सेवा में करते हैं समर्पित : डॉ. एएस भाटिया

Sun, 02 Jul 2023 09:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 02 Jul 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
jammu dehat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजोरी। राजोरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं एसोसिएटेड अस्पताल में शनिवार को केक काटकर राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस धूपधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रिंसिपल जीएमसी राजोरी डॉ. एएस भाटिया ने कहा कि डॉक्टर सच्चे नायक हैं जो अपना पूरा जीवन जरूरतमंद रोगियों की मदद के लिए समर्पित करते हैं। हम उनके साहस को सलाम करते हैं और हम आशा करते हैं कि वे करुणा के साथ रोगी की सेवा करते रहेंगे।

आगे उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मानव समुदाय में चिकित्सकों के योगदान को मान्यता देने के लिए मनाया जाने वाला दिन है। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद अहमद ने कहा कि भारत में महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय को सम्मानित करने के लिए पूरे भारत में 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। उनका जन्म 1 जुलाई, 1882 को हुआ था और इसी तारीख को 1962 में 80 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। समाज के प्रति डॉक्टरों और चिकित्सा पेशेवरों के योगदान को मान्यता देने के लिए भारत में हर साल एक जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य डॉक्टरों के महत्व, उनकी निस्वार्थ सेवा और व्यक्तियों और समुदायों के स्वास्थ्य और कल्याण को बेहतर बनाने में उनकी बहुमूल्य भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करना भी है। डॉ. जावेद ने बताया कि राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के लिए इस वर्ष की थीम लचीलेपन और उपचार वाले हाथों का जश्न है। इस वर्ष की थीम के माध्यम से हम उन चिकित्सा पेशेवरों का जश्न मनाना चाहते हैं जिन्होंने महामारी के कारण आए कठिन समय के दौरान कड़ी मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed