{"_id":"64a1d6ac07b438460c0b1cd6","slug":"jammu-dehat-jammu-news-c-269-1-jou1001-52-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दोहाल के भूमि विवाद में हत्या मामले के छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दोहाल के भूमि विवाद में हत्या मामले के छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कठुआ, सांबा और रियासी में छापे मारकर पकड़े आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस ने पंचायत चक्क मलाल के गांव दोहाल के दर्शन लाल की हत्या मामले में तीन महिलाओं सहित छह आरोपी गिरफ्तार किए हैं। छह कनाल भूमि के लिए दो परिवारों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। राजस्व विभाग के मुताबिक विवादित भूमि सरकारी है। इस जमीन के लिए चल रहे विवाद में दर्शन लाल की जान चली गई थी।
खौड़ पुलिस के अनुसार 21 जून को सूचना मिली थी कि गांव दोहाल निवासी दर्शन लाल जमीनी विवाद में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इलाज के दौरान दर्शन लाल की मौत हो गई थी। खौड़ पुलिस ने 302 का केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसडीपीओ अखनूर मोहन लाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने एसएचओ पीएस खौड़ इंस्पेक्टर राहुल महाजन और चौकी प्रभारी जोगवां पीएसआई कपिल सिंह के साथ हर पहलु पर जांच कर हत्यारोपियों का पता लगाया। इसके बाद कठुआ, सांबा और रियासी में छापे मारकर हत्या में शामिल आरोपी स्वर्ण सिंह उर्फ गोषा पुत्र मदन सिंह, सुदेश कुमार उर्फ शिंदा पुत्र मदन लाल, नीलम कुमारी पत्नी सुदेश कुमार, सीमा देवी पत्नी स्वर्ण सिंह, मदन लाल पुत्र हंसु राम, सोमा देवी पत्नी मदन लाल सभी निवासी परांगला, तहसील खौड़ जम्मू को गिरफ्तार किया। अपराध में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी बरामद किया है।