फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu dehat

फीस के नाम पर बच्चों के अभिभावकों से निजी स्कूल कर रहे लूट : अमित कपूर

Fri, 28 Apr 2023 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 28 Apr 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
jammu dehat
बिश्नाह। ऑल जम्मू पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कपूर द्वारा कस्बा बिश्नाह में एक प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान उन्होंने जेकेएफएफसी और शिक्षा विभाग को जमकर लताड़ लगाते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी जहां अपने दफ्तरों में मजे से बैठकर एसी की ठंडी हवा ले रहे हैं वहीं दूसरी तरफ निजी स्कूल मनमाने ढंग से बच्चों के अभिभावकों से फीस वसूल कर उनके पसीने छुड़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ निजी स्कूल अभिभावकों की जेबें काट रहे हैं। मगर संबंधित विभाग और अधिकारी मूकदर्शक बनकर सारा तमाशा देख रहे हैं। अभिभावकों का अतिरिक्त पैसा जल्द से जल्द वापस किया जाए, अगर अभिभावकों को पैसा वापस नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। उन्होंने उपराज्यपाल से मांग की कि अगर वे निजी स्कूलों के माफिया को खत्म करने के लिए गंभीर हैं तो उन्हें मिलने के लिए पांच मिनट का समय दें ताकि वे उनके समक्ष सारे सबूत रख सकें उन्होंने कहा कि वह विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे और निजी स्कूलों की लूट के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जेकेएफएफसी द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लिए जाने वाले शुल्क की तत्काल वापसी और इसके लिए तत्काल आदेश जारी किया जाना चाहिए। यात्री वाहनों की तरह निजी स्कूलों की बसों का किराया भी किलोमीटर के आधार पर तय किया जाए। शिक्षा का अधिकार अधिनियम की नीति वर्ष 2020 से लागू हो गई है लेकिन जम्मू-कश्मीर में अभी तक इसे लागू नहीं किया जा सका है। इस विषय पर जब जोनल एजुकेशन अधिकारी बिश्नाह से बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बिश्नाह के एक निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत आई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed