{"_id":"64a0839a4f406b5fc207ac6a","slug":"jammu-dehat-jammu-news-c-10-1-jam1016-152257-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: यातायात पुलिस ने वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: यातायात पुलिस ने वाहनों के काटे चालान
Sun, 02 Jul 2023 06:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 02 Jul 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। नगर तथा आस पास के क्षेत्रों में यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुए शनिवार को यातायात पुलिस की तरफ से नगर में विभिन्न स्थानों पर नाके लगा कर दर्जनों दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए और कई वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया गया। वहीं यातायात पुलिस कर्मियों ने लोगों को नाबालिग बच्चों और जिनके पास लाइसेंस नहीं है उनको दोपहिया वाहन चलाने के लिए न देने का भी आह्वान किया।
यातायात पुलिस की तरफ से नगर के नाखां वाले चौराहे, बाग डियोडी और बस अड्डे के पास विशेष नाके लगा कर दोपहिया वाहन चालकों पर शिकंजा कसना शुरू किया। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस एवं बिना कागजों के वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दर्जनों के चालान काटे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला स्कूटी चालकों के साथ ही बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे पुलिस कर्मियों को भी नहीं बख्शा गया। उधर यातायात पुलिस द्वारा मुख्य मार्गों पर नाके लगाए जाने का पता चलते ही बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालकों ने गलियों का रुख करना शुरू कर दिया। इससे गलियों में जाम की स्थिति बन गई।