{"_id":"680e981c48bd3927d2014722","slug":"jammu-culturer-award-jammu-news-c-10-lko1027-599352-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रो. वीणा गुप्ता, प्रकाश प्रेमी को दीनू भाई पंत स्मृति जीवनपर्यंत उपलब्धि पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रो. वीणा गुप्ता, प्रकाश प्रेमी को दीनू भाई पंत स्मृति जीवनपर्यंत उपलब्धि पुरस्कार
विज्ञापन
जम्मू के अभिनव थियेटर में डोगरी भाषा के विकास में योगदान करेन वाले साहित्याकारों को दीनू भाई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अभिनव थियेटर के केएल सहगल हॉल में डोगरी संस्था और श्री दीनू भाई पंत मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से रविवार को सम्मान समारोह हुआ। इसमें सिक्किम उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली मुख्य अतिथि थे।
उन्होंने वरिष्ठ डोगरी साहित्यकारों प्रो. वीणा गुप्ता और प्रकाश प्रेमी को दीनू भाई पंत स्मृति जीवन पर्यंत उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया।
पूर्व न्यायमूर्ति ने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा डोगरी के प्रति कर्तव्यों को समझना होगा। खास तौर पर नौजवानों को इसके संरक्षण व बढ़ावा देने के प्रयासों को बढ़ाना होगा। दोनों ही डोगरी साहित्यकार हमें अपनी मातृभाषा में रचनात्मक कार्यों को लिखने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने चिंता प्रकट की है कि आज युवा पीढ़ी में बहुत से नौजवान डोगरी नहीं बोलते हैं, जो मातृभाषा के भावी अस्तित्व के लिए खतरा है।
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि हम अपनी मातृभाषा के प्रति अपने कर्तव्यों को समझेंगे और इसे संरक्षित व बढ़ावा देने के लिए प्रयास करेंगे।
इस मौके पर पुरस्कार विजेताओं प्रोफेसर वीणा गुप्ता और प्रकाश प्रेमी ने अपनी साहित्यिक यात्राओं के साथ-साथ दीनू भाई पंत के साथ अपने जुड़ाव के बारे में संस्मरण साझा किए।