फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, tawi river front

Jammu News: सौंदर्यीकरण के साथ पंपिंग स्टेशन का जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
jammu, culture, tawi river front
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तवी नदी के किनारे फ्लोरिंग का काम शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तवी रिवर फ्रंट के सौंदर्यीकरण के तहत टाइल्स लगाए जाने का काम शुरू हो चुका है। आगामी दिनों में चार नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे। इन पर 28.69 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें इंटरसेप्टर ड्रेन, पंपिंग हाउस, ट्रैंच रैक आदि शामिल हैं।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल ठुस्सू ने बताया कि तवी नदी रीवर फ्रंट के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो चुका है। इसके बाद विभाग की तरफ से चार अन्य प्रोजेक्ट जल्द शुरू होंगे। टेंडर प्रक्रिया पाइप लाइन में है। इसमें मुख्य रूप से तवी नदी में गिरने वाले नालों का पानी सीधे इसमें न गिरने पाए इसके लिए इंटरसेप्टर ड्रेन, ट्रैंच रैक का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

पंपिंग स्टेशन का भी निर्माण प्रस्तावित है। इन प्रोजेक्टों के निर्माण का काम जल्द शुरू हो सके इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही तवी नदी के दाहिने किनारे पर रणबीर नहर पर अप्रोच रोड व पुल का भी निर्माण होना है। इन सभी प्रोजेक्ट पर कुल 28.69 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed