{"_id":"67be28ff277d759ad902a1f3","slug":"jammu-culture-shivratri-shobhayatra-jammu-news-c-10-jam1003-553638-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ढोल-बाजों की थाप पर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ढोल-बाजों की थाप पर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा शहर
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रणबीरेश्वर मंदिर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा से लोगों ने किया स्वागत
शिव तांडव, शिवपार्वती सहित विभिन्न झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों और संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा शहर ढोल-बाजे की थाप पर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा।
रणबीरेश्वर महोदव मंदिर से भव्य शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें भोलेनाथ के परिवार माता पार्वती व भगवान श्रीगणेश सहित नंदी भगवान की झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा के पीछे पैदल चल रहे श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाकर पूरा वातावरण शिवमय कर दिया।
शोभायात्रा शालामार बाजार, हरि बाजार, श्रीरघुनाथ मंदिर बाजार, लिंक रोड और जैन बाजार होते हुए रणबीरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
धर्मार्थ ट्रस्ट के सचिव अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के बाद चार पहर की पारंपरिक पूजा शुरू हुई जो बुधवार को अलसुबह समाप्त होगी। इसके बाद महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजन करेंगे।
नंदी पर सवार बाबा भोले, काली मां का दिखा रौद्र रूप
शोभायात्रा में नंदी पर सवार बाबा भोले जैसे ही आगे बढ़े तो मंदिर के दोनों तरफ खड़े श्रद्धालुओं ने बोल बम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल शिवमय नजर आया। झांकियों में मां काली का रौद्र रूप भी दिखाई दिया। मां काली जैसे ही रथ पर सवार होकर निकली तो जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पहुंची महिला श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के भजनों पर जमकर नृत्य किया।
भोलेनाथ ने किया नृत्य,लगे बोल बम के जयकारे
झांकी में पैदल चल रहे जटाधारी भगवान शिव हाथों में त्रिशूल लिए अचानक ही भक्तों के बीच नृत्य करने लगे। शिव तांडव के साथ ही पीछे चल रहे वाहनों पर सवार भगवान शिव, पावर्ती का रूप धरे बच्चों ने मन मोह लिया। शोभायात्रा के दौरान मंदिर जाने और वापस आने वाली सड़क पर यातायात को कुछ समय के लिए रोका गया था।