{"_id":"65dba8c278f36c25d6050db6","slug":"jammu-culture-sant-gora-ji-maharaj-jammu-news-c-385-1-ja21001-102529-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: धूमधाम से मनाया गया संत श्री गोरा जी महाराज का प्रकाशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: धूमधाम से मनाया गया संत श्री गोरा जी महाराज का प्रकाशोत्सव
Mon, 26 Feb 2024 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर प्रजापति सभा की ओर से बीसी रोड स्थित भवन में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रजापति सभा ने प्रजापति भवन बीसी रोड में रविवार को श्री संत गोरा जी महाराज का 700वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह कि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या कुमार मनावा ने की। इस अवसर पर सांसद जुगल किशोर सर्मा मुख्य अतिथि व पूर्व राज्य मंत्री प्रिया सेठी और जम्मू-कश्मीर भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुनील प्रजापति विशिष्ट अतिथि थे। इस दौरान संत को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
समारोह की शुरुआत भजन-कीर्तन के साथ हुई, जिसके बाद आरती की गई। कार्यक्रम में प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी प्रजापति समुदाय के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सभा ने मेधावी छात्रों, विद्वानों और उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया। सभा ने जम्मू संभाग में स्थित सभी जोन के अध्यक्षों सहित सभा के उपाध्यक्षों, जिला अध्यक्षों और संयुक्त सचिव को भी सम्मानित किया। इस मौके पर जीत सिंह संगोत्रा, मदन लाल बलदोत्रा, पुन्नू राम, इंजीनियर मंगा राम, कृष्ण लाल दफारा, मास्टर करतार सिंह, अशोक ताड़िया, सैन दास ताड़िया, इंजीनियर राजिंदर पसाद, विजय कुमार, अशोक बलदोत्रा मौजूद रहे। लंगर के बाद समारोह का समापन हुआ।
मुख्य अतिथि ने हर संभव सहायता का दिया आश्वासन
मुख्य अतिथि सहित अन्यों ने सभा को कार्यक्रम के आयोजन की बधाई दी। साथ ही समुदाय की भलाई के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सभा के प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या कुमार मनावा ने प्रजापति भवन में संत श्री गोरा जी आश्रम के सामुदायिक भवन के विकास के लिए प्रजापति सभा को आर्थिक मदद देने के लिए सांसद जुगल किशोर शर्मा को धन्यवाद दिया।