{"_id":"6786cf3f5df09fac16080b65","slug":"jammu-culture-makar-sakranti-jammu-news-c-336-1-ja11002-100094-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मंदिरों के शहर में धूमधाम से मनाई गई मकर संक्रांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मंदिरों के शहर में धूमधाम से मनाई गई मकर संक्रांति
Wed, 15 Jan 2025 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 15 Jan 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
बिक्रम चौक पर लगाया गया लंगर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने प्राकृतिक जलस्रोतों में स्नान कर पूजा-अर्चना की, मंदिरों में भी दिनभर उमड़ी रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू्। मंदिरों के शहर जम्मू सहित जिले में मंगलवार को मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बावे वाली माता मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधी नगर, लक्ष्मी नारायण मंदिर पक्का डंगा, रणबीरेश्वर मंदिर और चांद नगर गुरुद्वारा सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
पुरमंडल और अखनूर सहित कई स्थलों पर लोगों ने स्नान कर पूजा-अर्चना कर परिवार सहित प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। लोगों ने सुबह घरों में खिचड़ी और अन्य सामान दान कर पुण्य कमाया। इस के बाद कुल देवताओं को भी भोग लगाया। धार्मिक परंपरा को जीवित रखने के लोगों ने मंदिरों में माथा टेका। बाजारों में भी काफी रौनक रही।
शहर के गांधी नगर, शास्त्री नगर, बिक्रम चौक, राजिंदर बाजार सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने लंगर लगाए। मकर संक्रांति पर खिचड़ी को प्रसाद स्वरूप वितरित करने की मान्यता है। प्राचीन शिव मंदिर बिक्रम चौक में लगाए गए लंगर के दौरान महंत कैलाश नाथ ने बताया कि मकर संक्रांति पर 24 साल से लगातार लंगर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
राजिंदर बाजार रेजिडेंट एसोसिएशन ने लोहड़ी महोत्सव के समापन पर सुबह शहर के प्रमुख पंजबख्तर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मकर संक्रांति पर खिचड़ी का लंगर लगाया गया। नाग देवता मंदिर गोल मार्केट की ओर से भी लंगर लगाया गया। शास्त्री नगर में भी स्थानीय दुकानदारों ने लंगर लगा कर हलवा, चाय व खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।