{"_id":"680aa9870a59f91be30edd0b","slug":"jammu-culture-kl-sahgal-hal-jammu-news-c-10-lko1027-597373-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रो. मगोत्रा का डोगरी भाषा व संस्कृति के उत्थान में अमूल्य योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रो. मगोत्रा का डोगरी भाषा व संस्कृति के उत्थान में अमूल्य योगदान
विज्ञापन
केएल सहगल हाल में आयोजित साहित्यिक संवाद में संबोधन देते वक्ता। स्त्रोत संस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएल सहगल हाल में साहित्यिक संवाद एक मालती पर हुआ व्याख्यान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू और कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी (जेकेएएसीएल) की तरफ से केएल सहगल हाल में साहित्यिक संवाद एक मालती का आयोजन किया गया। जिसमें प्रख्यात डोगरी लेखक व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर ललित मगोत्रा भी शामिल हुए।
इस अवसर पर क्षेत्र के शिक्षाविद, लेखकों व सांस्कृतिक मंच से जुड़ी हस्तियों ने प्रोफेसर मगोत्रा के डोगरी साहित्य पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने डोगरी भाषा व संस्कृति को आगे बढ़ाने व सम्मान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। प्रोफेसर ललित मगोत्रा ने कहा कि उन्होंने डोगरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने का प्रयास किया है।
कार्यक्रम का एक अंश अकादमी की प्रमुख साहित्यिक पत्रिका शीराज़ा में प्रकाशित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम में प्रोफेसर वीना गुप्ता ने शोध पत्र प्रस्तुत किया। इसमें प्रोफेसर मगोत्रा की साहित्यिक यात्रा का विश्लेषण शामिल रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से खालिद हुसैन, विजय सराफ, डा. परवीन योगराज, डा. अरविंदर सिंह, रीता खडेला मौजूद रहे।