{"_id":"6802badd37d96ab7ea07321e","slug":"jammu-culture-good-friday-jammu-news-c-10-lko1027-591973-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के बलिदान, करुणा को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के बलिदान, करुणा को किया याद
विज्ञापन
शहर में गुड फ्राइडे पर जुलूस निकालकर प्रभु यीशू मसीह को याद करते श्रद्धालु। स्त्रोत सोशल मीडिया
प्रेम नगर स्थित सेंट पीटर कैथोलिक चर्च से अनुयायियों ने शहर में निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गुड फ्राइडे पर शहर में प्रभु यीशु के अनुयायियों ने जुलूस निकाल कर उनके करुणा और बलिदान को याद किया। प्रेम नगर स्थित सेंट पीटर कैथोलिक चर्च से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चों, बड़ों ने शामिल होकर उनके जीवन की कृतियों को दर्शाया।
हर वर्ष की तरह ही सेंटर पीटर कैथोलिक चर्च में ईसाई समाज के बड़ों व बच्चों ने एकत्र होकर पहले चर्च में विशेष प्रार्थना की। वहां से सभी लोग प्रभु यीशु के करुणा व बलिदान को याद कर चलते दिखाई दिए। जुलूस क्रिश्चियन कालोनी के कैंडल चर्च चीक से शुरू होकर शहीदी चौक, रेजिडेंसी रोड, विवेकानंद चौक होते हुए सेंटर पीटर कैथोलिक चर्च परिसर में खत्म हुआ।