फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, camp, painting

Jammu News: कैनवस पर कल्पनाएं उकेर महिलाओं ने लूटी वाहवाही

Mon, 20 Jan 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 20 Jan 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
jammu, culture, camp, painting
​शिविर में पेंटिंग बनाती महिला। संवाद
कला केंद्र में पेंटिंग शिविर जारी, महिलाएं दिखा रहीं प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। कला केंद्र में महिला पेंटिंग शिविर जारी है। रविवार को दूसरे दिन महिलाओं ने कैनवस पर कल्पनाएं उकेर कर वाहवाही लूटी। शिविर में प्रदेश भर की महिला चित्रकार हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
शिविर में तालाब तिल्लो निवासी निधि जैन ने बताया कि उन्होंने पेंटिंग की शुरुआत घर पर ही कुशन कवर पेंटिंग से की थी।अभ्यास करते हुए खुद के ख्यालों को कैनवस पर उतारना शुरू किया। अबतक देश सहित विदेशों दुबई और नेपाल में आयोजित प्रदर्शनियों में भी भाग ले चुकी हैं।
विज्ञापन

पेंटिंग का शौक कब हुनर में बदल गया पता ही नहीं चला। अब तक निधि द्वारा बनाए गए 15 से अधिक चित्रों की विक्री हो चुकी है। घर पर रखे पेंटिंग स्टूडियो के साथ ही अब सोशल मीडिया के माध्यम से भी चित्रों कोे बेचती हैं। शिविर के दौरान निधि पेंटिंग डौर्स ऑफ ऑपर्च्यूनिटी के संबंध में चित्र बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह इस पेंटिंग के माध्यम से जीवन में खोजने पर मिलने वाले सफलता के अवसरों को दिखा रही हैं। इसे हमें सकारात्मकता के साथ अपनाते हुए आगे निकलना चाहिए।

--------------------
मोनिया को विदेशों से आ रहे ऑर्डर
गांधी नगर निवासी मोनिया कपूर ने बताया कि पेंटिंग में सफर 2008 में दक्षिण भारत की लोकप्रिय कला तंजौर को सीखने से हुआ। तंजौर पेंटिंग में रंगों के साथ सोने की पन्नी का इस्तेमाल कर चित्रकारी की जाती है। अधिकतर इस कला का इस्तेमाल धार्मिक चित्रों को बनाने में किया जाता है। मोनिया ने बताया कि लोगों को तंजौर पेंटिंग काफी पसंद आईं। इसके लिए उन्हें ऑर्डर आने लगे हैं। उनके द्वारा बनाए गए धार्मिक चित्रों को सराहना तो मिली ही साथ ही खरीदी भी जाती हैं। जम्मू के साथ दिल्ली में भी पेंटिंग की प्रदर्शनी लगा चुकी हैं। हालही में उन्हें ऑस्ट्रेलिया से राम दरबार और राधा कृष्ण की तंजौर पेंटिंग की मांग आई है। कला केंद्र में शिविर के दौरान मोनिया गणेश का चित्र बना रही हैं। इसे वह ईश्वरीय शक्ति से जोड़ कर एक सकारात्मक जगत की कल्पना को कनवास पर उतार रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed