{"_id":"67cf5c5f959f75c5120a92d4","slug":"jammu-culture-business-holi-jammu-news-c-10-lko1027-563539-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हर्बल रंगों के साथ त्रिशूल, हथौड़ा व कुल्हाड़ी पिचकारी की बाजारों मेंं धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हर्बल रंगों के साथ त्रिशूल, हथौड़ा व कुल्हाड़ी पिचकारी की बाजारों मेंं धूम
विज्ञापन
शहर के मोती बाजार स्थित दुकान में त्रिशूल,कुल्हाड़ी व हथौड़े वाली पिचकारी दिखाता दुकानदारा। अ
रंगों के त्योहार होली के लिए सजे शहर का मुख्य मोती और पक्का डंगा बाजार
सेवन शाॅट गुलाल, भगवान के लिए चंदन मिश्रित रंगों का पैक भी उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रंगों के त्योहार के पास आते ही तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर शहर के बाजार रंगों, पिचकारी, टीशर्ट और मुखौटों से सज गए हैं। मोती बाजार और पक्का डंगा में हर सामान उपलब्ध किया है। अब ग्राहकों का बेसब्री से इंतजार है।
लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। होली 14 मार्च को है। पुराने मोती बाजार व पक्का डंगा में रंग, हर्बल गुलाल सहित पिचकारी सहित सफेद टीशर्ट का बाजार सज गया है। थोक बाजार होने के कारण यहीं से छोटे दुकानदारों सहित लोग खरीददारी करते हैं। सोमवार को बाजार में काफी चहल-पहल नजर आई।
पक्का डंगा बाजार के दुकानदार शुभम ने बताया कि इस बार हर्बल कलर की कई किस्में उपलब्ध हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक की खास पसंद बनेंगी। इसमें सेवन शाट हर्बल कलर है, जिसमें आग लगाते ही यह आसमान में गुलाल बिखेर देगा। बच्चों के लिए मोती बाजार में त्रिशूल, कुल्हाड़ी व हथौड़े वाली पिचकारी उपलब्ध है, जो इस बार ट्रेंड में हैं।
विज्ञापन
-- --
हर्बल कलर व पिचकारी रंगोत्सव को बनाएगी रंगीन
होली पर हर घर में रंगोत्सव की धमाल हो इसके लिए बाजार में कुछ खास हर्बल कलर व पिचकारी आई हैं, जो बच्चों की पहली पसंद बनेंगी। इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। अभी से इनकी मांग होने लगी है। साधारण पिचकारी 100 से लेकर 250 रुपये तक में उपलब्ध है। मोती बाजार के दुकानदार संजीव गुप्ता ने बताया कि हर्बल कलर छह रंगों व 250 रुपये की रेंज में उपलब्ध हैं। स्मोक कलर 10 रुपये से लेकर 100 रुपये में मिलेंगे। हर्बल गुलाल के पैकेट 10 से लेेकर 100 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
-- --
फेस मास्क, रंगबिरंगे बालों के मुखौटे करेंगे आकर्षित
मोतीबाजार व पक्का डंगा बाजार में रंगों, हर्बल गुलाल के साथ ही बच्चों व बड़ों के लिए फेस मास्क, रंगबिरंगे बालों वाले मास्क उपलब्ध हैं। टंकी वाली पिचकारी 1500 रुपये, कलर ग्लास 40 रुपये में मिलेगी। मुखौटे 50 से लेकर 100 रुपये व हर्बल गुलाल आकर्षक व कम कीमत में उपलब्ध हैं।
-- -- -
इस रेंज में मिलेंगी पिचकारी
होली को लेकर बाजार में पिचकारी और सेवन शॉट गुलाल की धूम है। सफेद टीशर्ट भी डिमांड में है। 150 से लेकर 1500 रुपए तक पिचकारी, 250 रुपये गिफ्ट पैक में छह बेहतरीन रंगों का संगम होगा। त्रिशूल, हथौड़ा व कुल्हाड़ी वाली पिचकारी 120 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं। चार रंगों में चंदन मिश्रित पैक 250 रुपये में उपलब्ध है।