{"_id":"6743e449c8f79e104f0cffba","slug":"jammu-culture-bhero-mandir-jammu-news-c-10-lko1027-488919-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भैरो बाबा के दरबार में नतमस्तक हुए श्रद्धालु, दर्शन के बाद प्राप्त किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भैरो बाबा के दरबार में नतमस्तक हुए श्रद्धालु, दर्शन के बाद प्राप्त किया प्रसाद
विज्ञापन
भैरव अष्टमी के उपलक्ष्य में पंजतीर्थी मंदिर में लगाया गया वार्षिक भंडारा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भैरव अष्टमी के उपलक्ष्य में भैरव मंदिर पंजतीर्थी में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जहां मंदिर में शीश नवाया, वहीं आशीर्वाद के बाद लगाए गए भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
सुबह आठ बजे विशेष आरती के साथ धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए, जो देर रात तक जारी रहे। इस मौके पर स्थानीय सहित दूरदराज के इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जहां मंदिर परिसर से लेकर बाजार में स्टाल लगाए गए।
इसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद, मीठे चावल, मिठाइयां और शीतल पेय प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। दोपहर 12 बजे के बाद प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं को कतारों में लगना पड़ा। वहीं, बैंड बाजों की धुनों के कारण माहौल भक्तिमय रहा।
विज्ञापन
रात आठ बजे उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर आरती हुई, जिसमें भी बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद आतिशबाजी की गई। रात नौ बजे भोग लगाया गया। मंदिर के महंत रुमिल शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी भैरव अष्टमी मनाई गई। एक सप्ताह तक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

24सीटीके21..शीला बाईपास स्थित पीसीएल कंपनी में जांच करने पहुंची पंचकूला पुलिस। संवाद