{"_id":"67fc2713685666e62007599a","slug":"jammu-culture-basakhi-mela-jammu-news-c-10-lko1027-588834-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बच्चों ने लिया झूलों और बड़ों ने पकवानों का उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बच्चों ने लिया झूलों और बड़ों ने पकवानों का उठाया लुत्फ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैसाखी पर शहर के कैनाल रोड पर लगा वार्षिक मेला, लोगों ने जमकर की खरीदारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कैनाल रोड पर हर वर्ष की तरह इस बार भी बैसाखी पर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें नहर के किनारे बड़ी संख्या में खाने पीने के स्टाल, मिट्टी के बर्तन व बच्चों के खिलौनों की दुकानें लगीं। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने मेले में पहुंचकर आनंद लिया।
बैसाखी मेले पर आकर्षण का केंद्र मिट्टी के बर्तन जिसमें घड़े, मिट्टी के खिलौने प्रमुख थे। यहां बच्चों ने परिवार के साथ जाकर इनकी खरीददारी की। खाने पीने के स्टालों में लोगों ने जलेबी खरीदी। बच्चों ने यहां लगाए गए झूलों का आनंद लिया। मेला पारंपरिक तौर पर बीते कई वर्षों से लगाया जा रहा है।
बैसाखी पर लगने वाले मेले में स्थानीय लोगों को जहां रोजगार मिलता है वहीं शहर की पारंपिरक विरासत,संस्कृति को भी लोगों के बीच जानने व समझने का मौका मिलता है। मेले में करीब 40 से 50 स्थानीय उत्पादों के स्टाल लगाए गए थे। जिसमें आस-पास के लोगों ने ही दुकानें लगाई हैं। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मेला रात नौ बजे तक चलता रहा। सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।