Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, baba bhoto mela

Jammu News: बाबा भोतो के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
jammu, culture, baba bhoto mela
मढ़ के राठौया गांव स्थित देवस्थान में मेला जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। मढ़ के राठौया गांव स्थित बाबा भोतो देवस्थान पर मेला दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंच कर बाबा भोतो, उनकी माता सेवादार और शाहिद कालू कुत्ते के आगे शीश नवा कर आशीार्वाद प्राप्त किया।
शनिवार को मेले में दिनभर लोगों ने खरीदारी की, वहीं ने बच्चों झूलों का लुत्फ उठाया। यह स्थान 450 साल पुराना है। जब बाबा भोतो नौ वर्ष के थे तो उनके पिता की मृत्यु हो गई। वह अपनी मां सेवादार के साथ घर पर अकेले रहते थे। घर का गुजारा चलाने के लिए गांव वालों ने उन्हें खेतों की रखवाली के लिए रखा था।
विज्ञापन

एक दिन जब बाबा भोतो खेतों में लगी ककड़ी और खरबूजे की रखवाली कर रहे थे तो कानाचक से महाजन बिरादरी की बरात मकवाल के लिए वहां से गुजरी। तब उनकी नजर खेतों में लगे खरबूजों पर पड़ी। बरातियों ने खरबूजे तोड़ना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बाबा भोतो ने खरबूजे तोड़ने से मना किया तो गुस्से में एक बराती ने उनके सिर पर खरबूजा मारा। इससे बाबा भोतो की मौत हो गई। इसके बाद बराती वहां से मकवाल चले गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बाबा भोतो की मां को इसकी जानकारी नहीं दी। चिता बनाकर बाबा भोतो जी को उस पर रख दिया। उसके बाद बाबा भोतो जी की मां सेवादार को वहां लेकर आए और चिता को आग लगा दी।
जब बाबा भोतो जी की मां ने चिता पर लेटे अपने बेटे को देखा तो वह भी जलती चिता में कूद गई और प्राण त्याग दिए। यह देखकर बाबा भोतो का पालतू कुत्ता कालू चिता में कूद कर भस्म हो गया। इसके बाद बराती जब वहां पर खाना खाने लगे तो चावल कीड़े और दालें पाक बन गईं। यह दृश्य देखकर सभी बराती परेशान हो गए। इसके बाद मकवाल के एक व्यक्ति ने कहा कि हमने खाना सही बनाया था, लेकिन यह कीड़े और पाक कैसे बना रहे हैं। तब उसने बरातियों से पूछा कि जरूर आपने कोई पाप किया है।

तब बरातियों ने बताया कि रास्ते में एक युवक ने हमें खरबूजा खाने से रोका था। उसको हमने खरबूजा मारा था और उसकी मौत हो गई। तब उस व्यक्ति ने कहा कि आप वहां पर जाकर माफी मांगें। आपने बहुत बड़ा अपराध किया है। इसके बाद सभी बरातियों ने वहां आकर क्षमा मांगी और राठौया में बाबा भोतो, माता सेवादार और कालू कुत्ते का देव स्थान बनाया। तब से यहां पर हर वर्ष मेल लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed