फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, culture, administration, LG

Jammu News: एलजी का आग्रह- मेरा नाम भी अंग दान करने वालों की सूची में शामिल करें

विज्ञापन
jammu, culture, administration, LG
अंगदान के लिए प्रेरित करने को कार्यक्रम का आयोजन, बोले- आधुनिक तकनीक से सस्ता और सुलभ अंग प्रत्यारोपण हो
विज्ञापन


अस्पतालों में अंगदान व प्रत्यारोपण से संबंधित बनाई जाए स्थायी हेल्थ डेस्क
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) से उनका नाम भी दानदाताओं की सूची में शामिल करने का आग्रह किया है। एलजी ने अंगदान को जीवन का आदर्श बताते हुए सभी से इसके लिए आगे आने की अपील की। वे रविवार को गुलशन ग्राउंड के पुलिस सभागार में भारतीय जैन संगठन जम्मू-कश्मीर की ओर से आयोजित समारोह में मौजूद थे।
एलजी ने कहा कि सोमवार को ही उनका नाम लिस्ट में शामिल कर लें। उन्होंने सरकारी व निजी अस्पतालों में आधुनिक तकनीक का उपयोग करके अंग प्रत्यारोपण को सस्ता और सुलभ बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया है। अंगदान व प्रत्यारोपण से संबंधित स्थायी हेल्प डेस्क अस्पतालों में स्थापित करने के लिए कहा, ताकि सही जानकारी मुहैया करवाई जा सके।
विज्ञापन

कई मामलों में तो प्रत्यारोपण जीवन-मरण का प्रश्न बन जाता है
एलजी ने कहा कि यह निस्वार्थ कार्य न केवल अंगदान करने वालों को प्रोत्साहित करता है, बल्कि प्रत्यारोपण चाहने वालों के परिवारों और दोस्तों के जीवन को प्रेरित करता है। दाताओं के लिए अंगदान एक जीवनदायी अवसर प्रदान करता है। कभी-कभी तो यह जीवन मरण का प्रश्न बन जाता है। एलजी ने अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित करके महादान के लिए भारतीय जैन संगठन की सराहना की। उन्होंने इस नेक काम से जुड़े सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों का समर्थन करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा की परंपरा को सभी मिलकर आगे बढ़ाएं
एलजी ने कहा कि लोगों को सूचित करने और प्रोत्साहित करने के लिए सभी हितधारकों के सहयोग से अस्पतालों में अंग और ऊतक दान शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा की परंपरा को सभी मिलकर आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर का शाश्वत संदेश सम्यक दर्शन - सही विश्वास, सम्यक ज्ञान - सही ज्ञान और सम्यक चरित्र - सही आचरण हमें अहिंसा, सत्य और करुणा के मार्ग पर मार्गदर्शन करता रहेगा। उपराज्यपाल ने भारतीय जैन संगठन को अपने सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम बीजेएस मोक्ष पथ की शुरुआत करने पर बधाई दी। संगठन ने समाज के वंचित वर्गों के बच्चों को शैक्षिक खिलौने उपलब्ध कराने के लिए बीजेएस खिलौना बैंक की भी शुरुआत की। इस अवसर पर युवाओं को बीजेएस प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आनंद जैन एडीजीपी जम्मू, संदीप जैन अध्यक्ष, भारतीय जैन संगठन, जम्मू-कश्मीर, मोनिका जैन महासचिव भारतीय जैन संगठन, नागरिक व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed