फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, cultural, guru parv

Jammu News: धूमधाम से मनाया गुरु पर्व, देश सहित प्रदेश में सुख समुद्धि की अरदास की

विज्ञापन
jammu, cultural, guru parv
- डिग्याना गुरुद्वारा में हुआ कार्यक्रम, गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन के लिए दिनभर उमड़ी रही संगत, प्रचारकों ने गुरु जीवन पर दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सिखों के 10वें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह का 357वां प्रकाशोत्सव शहर के डिग्याना स्थित गुरुद्वारे सहित अन्य गुरुद्वारों में शिरोमणि डेरा नंगाली पुंछ के महंत मंजीत सिंह की देखरेख में मनाया गया। बुधवार को काफी संख्या में सिख समुदाय सहित अन्य धर्मों के लोगों ने हिस्सा लेकर गुरु गोबिंद सिंह जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, प्रदेश सहित परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
प्रकाश पर्व के चलते शहर के चांद नगर, डिग्याना, तालाब तिल्लो, गांधी नगर सहित अन्य गुरुद्वारों में संगत का अलसुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान रागी जत्थों ने गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। गोबिंद सिंह सहित अन्य गुरुओं के जीवन के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रचारकों ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने लोगों को इन्सानियत के मार्ग पर चलना सिखाया है। सब धर्मों के लोगों को मिलजुल कर रहना चाहिए। इस दौरान लंगर का आयोजन किया, जहां संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सिख यूनाइटेड फ्रंट जम्मू-कश्मीर, भाई कनाह्या निष्काम सेवा सोसायटी जम्मू-कश्मीर, शिरोमणि अकाली दल जम्मू-कश्मीर, सिख नौजवान सभा, सिख कल्याण सोसायटी, इस्त्री अकाली दल जम्मू-कश्मीर, गुरुद्वारा स्थानीय समितियां, सदस्य डीजीपीसी जम्मू आदि के पदाधिकारी शामिल रहे। भाई जबरजीत सिंह जी हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर साहिब, भाई ज्ञानी बचन सिंह गुरुद्वारा डिग्यान आश्रम जम्मू और भाई रणजीत सिंह यूपी आश्रम डिग्याना, भाई हरप्रीत सिंह जी चुहलिया डीजीपीसी जम्मू के रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया। कथा वाचक भाई फतेय सिंह, भाई गुरप्रीत सिंह, जौहल प्रचारक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर, कथा वाचक हरमित्तर सिंह और बलवंत सिंह ने दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस. सुदर्शन सिंह वजीर चेयरमैन सिख यूनाइटेड फ्रंट जम्मू-कश्मीर ने गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जीवन विस्तार से बताया। वहीं, शिरोमणि डेरा नंगाली साहिब पुंछ के महंत मंजीत सिंह ने लोगों से गुरु गोबिंद सिंह जी के उपदेशों का पालन करने के लिए कहा। इस मौके पर एस. राजिंदर सिंह महासचिव शिरोमणि अकाली दल जम्मू-कश्मीर, एस. गजन सिंह अध्यक्ष जेएंडके मोटर ट्रांसपोर्ट कंपनी एसोसिएशन, एस कुलवंत सिंह खजूरिया संयुक्त सचिव शिरोमणि अकाली दल जम्मू-कश्मीर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed