फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, two suspand

Jammu News: पेशी के बाद फरार डकैती के आरोपी मामले में एसआई समेत दो सस्पेंड

विज्ञापन
jammu, crime, two suspand
शनिवार की वारदात, राजोरी के थन्नामंडी का रहने वाला था आरोपी
विज्ञापन

नगरोटा पुलिस की कस्टडी में था बशारत हुसैन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हाईकोर्ट में पेशी के बाद नगरोटा पुलिस थाने लाते समय हथकड़ी सहित फरार हुए डकैती के आरोपी के मामले की गाज दो पुलिस कर्मियों पर गिरी है। एसआई समेत दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें एक कांस्टेबल शामिल है। साथ ही मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
राजोरी के थन्नामंडी के रहने वाले बशारत हुसैन को जगती पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था। शनिवार को उसे नगरोटा पुलिस हाईकोर्ट से पेशी के बाद वापस लेकर आ रही थी। इस दौरान पुलिस कांस्टेबल सुरेंद्र पर हथकड़ी से हमला कर वह वहां से फरार हो गया। कुछ दूर जाते ही एक बाइक सवार उसे पीछे बिठाकर ले गया। संभव है कि बाइक सवार को पहले से इसके बारे में जानकारी थी।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में सब इंस्पेक्टर मशकूर गिरी और कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। बता दें कि पहले आरोपी की कस्टडी जगती पुलिस चौकी के पास थी। बाद में उसे नगरोटा पुलिस के हवाले कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed