{"_id":"673916fcc6e9479569056f84","slug":"jammu-crime-two-arrest-jammu-news-c-10-1-jam1007-484041-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, एक करोड़ से ज्यादा के 20 वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, एक करोड़ से ज्यादा के 20 वाहन बरामद
विज्ञापन
- ऑपरेशन अवतार के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता
- दो चोर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू पुलिस ने ऑपरेशन अवतार के तहत वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। इसमें दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के 20 से ज्यादा वाहन बरामद किए हैं। इन वाहनों की कीमत एक करोड़ से ज्यादा है। बरामद वाहनों में बाइक, स्कूटीए ट्रक और कार आदि शामिल हैं।
25 अक्तूबर नामक व्यक्ति ने थाना बाहु फोर्ट में स्कूटी (जेके08ई4106) के चोरी होने की शिकायत दी थी। इसी तरह छह नवंबर को सूरज कुमार ने थाना बहु फोर्ट में बुलेट (जेके02सीक्यू0992) के चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले दर्ज करते हुए जांच शुरू की। साथ ही दोनों मामलों की जांच के कि लिए एसडीपीओ ईस्ट डीएसपी शीजान भट और एसडीपीओ साउथ कार्तिक श्रोत्रिय के नेतृत्व में टीम गठित की।
टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कुछ संदिग्धों पर नजर रखी। कुछ सुराग मिलने के बाद दो संदिग्धों धीरज सिंह निवासी कांजी हाउस गुम्मट (जम्मू) और हेमराज निवासी रामकोट (कठुआ) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों मामलों सहित चोरी के कई अन्य मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल की।
विज्ञापन
एसएचओ बाहु फोर्ट, बाग-ए-बाहु, गंग्याल, चन्नी हिम्मत और गांधीनगर की एक संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने चोरों की निशानदेही पर 20 से ज्यादा चोरी के वाहन बरामद किए। इनमें बाइक, स्कूटी, ट्रक और कार शामिल हैं। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। मामले में आगे की जांच भी जारी है।