{"_id":"673fbc48f1a53314a401cf25","slug":"jammu-crime-three-person-arrest-jammu-news-c-10-lko1027-487585-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हेरोइन के साथ आयुर्वेदिक डाक्टर सहित तीन गिरफ्तार, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हेरोइन के साथ आयुर्वेदिक डाक्टर सहित तीन गिरफ्तार, मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोमाना पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने अखनूर की तरफ से जम्मू आ रही स्कार्पियो से 192 ग्राम हेरोइन बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीन तस्करों में से एक सुंदरबनी से वर्तमान डीडीसी सदस्य राजिंदर शर्मा का बेटा है, जो खुद एक आयुर्वेद डॉक्टर है। वहींए एक तस्कर शोध छात्र है।
एसडीपीओ दोमाना मुदस्सिर हुसैन और एसपी ग्रामीण जम्मू बृजेश शर्मा की देखरेख में एसएचओ दोमाना राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में टीम ने दोमाना में नाका लगाया था। इस दौरान अखनूर से जम्मू की ओर जा रही स्कॉर्पियो (एनजेके11एच1122) को जांच के लिए रोका। इस दौरान वाहन से 192 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल शर्मा निवासी तल्ला टांडा सुंदरबनी, सुमित रैना निवासी चन्नी प्रात सुंदरबनी, मोहम्मद रोजवान निवासी दोदासन बल्ला, राजौरी के रूप में हुई।
इसमें से साहिल शर्मा सुंदरबनी से वर्तमान डीडीसी सदस्य राजिंदर शर्मा का बेटा है। साहिल आयुर्वेद डॉक्टर भी है। राजौरी जिले का निवासी मोहम्मद रोजवान भी वर्तमान में पीएचडी का छात्र है। मामले में दोमाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।