{"_id":"6746371758e2f5fd8d024f64","slug":"jammu-crime-three-arrest-jammu-news-c-10-jam1006-490925-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मांडा चाैक पर पुलिस कर्मियों को राैंदने का प्रयास, तीन मवेशी तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मांडा चाैक पर पुलिस कर्मियों को राैंदने का प्रयास, तीन मवेशी तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
नाका तोड़कर भाग रहा वाहन सड़क पर पलटा; आरोपियों में रामबन, बिश्नाह और अनंतनाग के तस्कर शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के मांडा चौक पर देर रात पुलिसकर्मियों को मवेशी तस्करों ने वाहन से रौंदने का प्रयास किया। वहीं, नाका तोड़कर भाग रहा वाहन सड़क पर पलट गया। पुलिस ने तीन मवेशियों को मुक्त करवाते हुए तस्करी के आरोप में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे हेड कांस्टेबल अब्दुल मजीद और एसपीओ राजन शर्मा मांडा नाके पर तैनात थे। उन्होंने जम्मू से उधमपुर की तरफ जा रहे वाहन (जेके02बीडब्लयू 5086) को तलाशी के लिए रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने स्पीड बढ़ाई और बैरिकेड्स तोड़कर भाग गए। वाहन को सामने से रोकने की कोशिश करने पर दोनों पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास किया गया।
दोनों ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। तस्करों के भागते ही पुलिस टीम ने इनका पीछा करना शुरू कर दिया। मांडा के पीर बाबा के पास वाहन सड़क पर पलट गया, जिसमें तीन मवेशी थे। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर मवेशियों को मुक्त करवाया। आरोपियों की पहचान अनंतनाग के कोकरनाग निवासी चालक एवं तस्कर जफर हमीद भट्ट, रामबन निवासी अब्दुल लतीफ और बिश्नाह निवासी मुराद अली के रूप में हुई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस तरह का ये पांचवां मामला
पक्का डंगा क्षेत्र में ये इस तरह का पांचवां मामला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच का निर्देश दिया गया है। सब इंस्पेक्टर बशारत हुसैन को मामले की जांच सौंपी गई है। पशु तस्करी का जम्मू जिले में ये 68वां मामला है।
पुलिसकर्मी को रौंदने से हो गई थी मौत
बता दें कि मांडा चौक पर पुलिसकर्मियों के साथ इस तरह की वारदात पहले भी हो चुकी हैं। करीब 6 वर्ष पहले रात के समय में खनन तस्करों ने एक पुलिसकर्मी को रौंद दिया था। जिसमें उसकी मौत हो गई। मांडा चौक से पशु और खनन तस्करी के कई प्रयास हो चुके हैं। शहर के सतवारी क्षेत्र में भी पुलिसकर्मियों को पशु तस्करों द्वारा रौंदने का प्रयास किया जा चुका है।