फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, one arrest

Jammu News: अदालत में सुनवाई के लिए जा रहा तस्कर हेरोइन सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu, crime, one arrest
श्रीनगर से जम्मू हाईकोर्ट आया था, पुलिस के पहुंचने पर साथी फरार
विज्ञापन

एक साल पहले भी गंग्याल पुलिस ने दबोचा था
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जानीपुर पुलिस टीम ने हेरोइन तस्करी में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। श्रीनगर के रैनवाड़ी निवासी अरशद से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपी को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया जब वह हाईकोर्ट में एक अन्य मामले की सुनवाई के लिए जा रहा था। पुख्ता सूचना पर एसएचओ जानीपुर विक्रम ने उसे हाईकोर्ट के बाहर से दबोचा है।
जानकारी के अनुसार अरशद को एक वर्ष पहले गंग्याल पुलिस टीम ने 18 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में वह जमानत पर है और बुधवार को तारीख भुगतने के लिए आया हुआ था। उसके साथ एक और व्यक्ति भी था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अरशद को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसका एक साथी मौके से भाग निकला। अरशद की तलाशी लेने पर हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

डीएसपी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस का बड़ा अमला नशा तस्करों की निगरानी में लगा है। इसी के चलते अरशद को दबोचा गया। जिसके ऊपर पुलिस की निगरानी थी।
----------------
खुलासा : श्रीनगर से लाकर जम्मू में बेचता है हेरोइन
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है किव वह श्रीनगर से हेरोइन लेकर जम्मू आता है। शहर में अलग-अलग जगहों पर युवाओं को बेच देता है। एक बार गिरफ्तार होने के बावजूद भी सुधरा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed