{"_id":"67f82e2160c990e67501e7b7","slug":"jammu-crime-janipur-police-action-jammu-news-c-336-1-ja11002-100511-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पलौड़ा में नशा तस्कर का दो मंजिला मकान कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पलौड़ा में नशा तस्कर का दो मंजिला मकान कुर्क
Fri, 11 Apr 2025 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीपुर पुलिस ने की कार्रवाई, तस्कर विनोद पर दर्ज हैं कई मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जानीपुर पुलिस ने वीरवार को एक नशा तस्कर के पलौड़ा स्थित दो मंजिला मकान को कुर्क किया है। आरोपी की पहचान विनोद कुमार उर्फ कूड़ा निवासी डोगरा हॉल के रूप में हुई है।
उसके खिलाफ एनडीपीएस के तहत कई मामले दर्ज हैं। बक्शी नगर, पक्का डंगा और जानीपुर पुलिस द्वारा इसे नशीले पदार्थों के साथ चार बार गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा कुर्क की गए मकान की कीमत लगभग 45 लाख है, जिसे आरोपी ने नशीले पदार्थों के कारोबार से अर्जित आय से खरीदा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का पलौड़ा स्थित मकान एक बेनामी संपत्ति है। कुडा के पास ऐसा कोई वैध पारिवारिक व्यवसाय या नौकरी नहीं है, जिसकी आय से वह इस तरह का आलीशान मकान खरीद सकता। एसएचओ जानीपुर विक्रम शर्मा और जांच अधिकारी मंजूर अहमद वानी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।