{"_id":"67cf60caf2635666df0f8734","slug":"jammu-crime-dispute-jammu-news-c-385-1-ja21004-105598-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भूमि विवाद में पत्नी पर जानलेवा हमला, महिला जीएमसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भूमि विवाद में पत्नी पर जानलेवा हमला, महिला जीएमसी रेफर
Tue, 11 Mar 2025 03:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 11 Mar 2025 03:29 AM IST
विज्ञापन
घरोटा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पमाली जंडियाला का मामला
पत्नी बेटों के साथ रहती थी अलग, आरोपी फरार, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। घरोटा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पमाली जंडियाला में पति ने परिवार सहित पत्नी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। महिला को उपजिला अस्पताल कोटभलवाल से जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी फरार हैं।
जानकारी के अनुसार नूर जान की शादी डाबर मायरा भलवाल के मोहम्मद सादिक से हुई है। लेकिन, 10 साल से वह दो बेटों के साथ पमाली जंडियाला गांव में रह रही थी। पीड़ित महिला के बेटे दिल मोहम्मद ने बताया कि जमीनी विवाद है। रविवार को वह काम पर गए हुए थे। शाम को मां भैंसों के लिए चारा लेने गई थी।
इस दाैरान पिता मोहम्मद सादिक, दादा नाजिर अहमद, दादी नूर बेगम, चाची मुमताज बीबी, रवीना बीबी, सबर हुसैन, मुबारक हुसैन, बीन हुसैन आदि वहां आए और मां को उठाकर कमरे में बंद कर दिया। साथ ही कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
मां की दोनों टांगों, एक बाजू और सिर पर गहरी चोटें आई हैं। हमले के दाैरान घर में मौजूद पत्नी नुसरत कौसर पर भी हमला करने का प्रयास किया। किसी तरह उसने फोन कर सूचित किया। पांच बजे घर में पहुंचकर मां को बचाने का प्रयास किया तो मुझपर भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है। लेकिन, अभी तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाया है।
-- -- -- -- -- -
पीड़ितों ने पुलिस पर लगाया कार्रवाई नहीं करने का आरोप
महिला के बेटे ने बताया कि उसने छह बजे घरोटा पुलिस थाना में शिकायत दी। लेकिन, कार्रवाई नहीं होने पर 100 नंबर डायल कर पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी दी। रात 10 बजे घरोटा पुलिस थाने में कार्रवाई नहीं होने की सड़क बंद करने की चेतावनी दी। रात 11 बजे पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची। उस समय तक आरोपी फरार हो चुके थे।