{"_id":"68152f723190ba58e708a885","slug":"jammu-crime-case-jammu-news-c-336-1-ja11002-100601-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जमीन बेचने में धोखाधड़ी के आरोप में तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जमीन बेचने में धोखाधड़ी के आरोप में तीन पर केस
विज्ञापन
शिकायत पर स्पेशल क्राइम विंग की कार्रवाई
विजयुर के ठंडी खुई के पास 20.5 मरला जमीन का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्पेशल क्राइम विंग (एससीडब्ल्यू) जम्मू ने जमीन बेचने की आड़ में धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह, मनमीत सिंह और चनी सिंह तीनों निवासी गोल गुजराल जम्मू के रूप में हुई है
एसएसपी एससीडब्ल्यू संजय परिहार के अनुसार एससीडब्ल्यू में एक शिकायत दर्ज हुई थी, जिसके मुताबिक आरोपियों ने ठंडी खुई विजयपुर के पास स्थित 20.5 मरला जमीन के टुकड़े पर स्वामित्व का दावा किया और इसे दो लाख रुपये प्रति मरला की दर से पेश किया गया। इसकी कुल कीमत 41 लाख रुपये तय हुई।
इस दौरान शिकायतकर्ता और दो आरोपियों अमरजीत सिंह और मनमीत सिंह के बीच 13 लाख का बियाना हुआ। शिकायतकर्ता ने 13 लाख का भुगतान किया व शेष राशि राजस्व विभाग द्वारा फर्द जारी करने पर भुगतान करने की बात तय हुई। लेकिन, आरोपी उक्त जमीन देने में विफल रहे।
विज्ञापन
इस पर शिकायतकर्ता ने धोखाधड़ी की शिकायत एससीडब्ल्यू में की। पुलिस स्टेशन एससीडब्लू क्राइम ब्रांच जम्मू में मामला दर्ज किया गया है।