{"_id":"68002147a7bb5c0d8802a257","slug":"jammu-crime-bishnah-police-jammu-news-c-10-drn1026-590949-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस ने नशा तस्कर लहू गुर्जर का घर ध्वस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस ने नशा तस्कर लहू गुर्जर का घर ध्वस्त किया
Thu, 17 Apr 2025 02:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
अरनिया। प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों को फटकार लगाते पूर्व पार्षद कैलाश चंद्र सैनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। गांव बाड़ी ब्राह्मणा में थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों पर हुए जानलेवा हमले के बाद बुधवार को पुलिस ने गांव बजीरू चक स्थित कुख्यात नशा तस्कर लहू गुर्जर के घर को ध्वस्त कर दिया।
इस कार्रवाई के लिए एसओजी और जिला पुलिस की टीमें पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने बुलेटप्रूफ वाहनों और जेसीबी मशीन के साथ बजीरू चक गांव में प्रवेश किया। नशा तस्कर के घर के बाहर पुलिस का बड़ा काफिला जमा हुआ, जिसके बाद जेसीबी की मदद से उसके आवास को गिराने का काम शुरू किया गया। करीब एक घंटे के ऑपरेशन के बाद लहू गुर्जर का घर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
लहू गुर्जर पर कई थानों में अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन वह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा है। उसका पुलिस के साथ अक्सर टकराव होता रहा है। इस ऑपरेशन के दौरान एसपी हेडक्वार्टर इरशाद राथर, एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह और थाना प्रभारी बिश्नाह सुशील चौधरी मौजूद रहे।