फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, arrest

Jammu News: सैनिक कॉलोनी चोरी मामले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu, crime, arrest
आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज हैं मामले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सैनिक कॉलोनी में चोरी मामले को पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। इसमें कुख्यात चोर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में चार मामले दर्ज हैं। आरोपी की पहचान बलवंत राज निवासी बख्शी कॉलोनी सेहुरा के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार सैनिक कॉलोनी सेक्टर जी निवासी पूर्ण चंद्र परिदा ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि घर से गैस सिलिंडर, कट्टर मशीन, ग्राइंडर मशीन, ड्रिलिंग मशीन सहित अन्य सामान चोरी हुआ था। इस संबंध में छन्नी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी पुलिस पोस्ट के पीएसआई प्रिंस जरोटिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मामले की जांच की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके खिलाफ 2021 में जानीपुर पुलिस थाने, 2021 में छन्नी हिम्मत पुलिस थाने, 2023 और 2024 में गंग्याल पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed