{"_id":"680020b221adfd48f304b171","slug":"jammu-crime-arrest-jammu-news-c-10-agr1006-590896-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो झपटमार गिरफ्तार, छह लाख रुपये के गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो झपटमार गिरफ्तार, छह लाख रुपये के गहने बरामद
विज्ञापन
नवाबाद पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबाद पुलिस का 10 दिन में मामला सुलझाने का दावा
छह अप्रैल पर ज्यूल चौक पर महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए थे आरोपी
न्यू प्लाट निवासी ने दर्ज करवाई थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नवाबाद पुलिस ने झपटमारी के एक मामले को 10 दिन में सुलझाने का दावा किया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह लाख रुपये के गहने बरामद कर लिए गए हैं।
नवाबाद पुलिस थाने में छह अप्रैल को ईशान सोढ़ी निवासी न्यू प्लाट ने शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया था कि वह पत्नी के साथ बाड़ी ब्राह्मणा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। ज्यूल चौक में सड़क किनारे मेटाडोर का इंतजार कर रहे थे।
इस बीच दो अज्ञात युवा आए और पत्नी के हाथ में रखा सामान झपटकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसमें दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। गहनता से पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल लिया और उनकी निशानदेही पर छह लाख रुपये के गहने बरामद कर लिए गए। इसमें एक गोल्ड सेट, एक सोने की चेन, दो लेडीज चेन, पांच झुमके, अंगूठी, मोबाइल सहित अन्य सामान शामिल था।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान फरहान अहमद नाइक (19) निवासी गुज्जर नगर और समीउल्लाह भट (18) निवासी डोडा वर्तमान में खटीका तालाब के रूप में हुई है।