फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, accident, two death

Jammu News: ट्रक ने बीटेक के छात्र को कुचला, कार चालक ने डेढ़ वर्ष के मासूम को

विज्ञापन
jammu, crime, accident, two death
डेढ़ साल के मासूम बच्चे की फाइल फोटो: स्रोत सोशल मीडिया
शहर के न्यू प्लॉट के पास काॅलेज जाते वक्त हुआ हादसा
विज्ञापन

जोगी गेट के पास कार बैक करते बच्चा आया चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में सोमवार को दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बीटेक छात्र और एक डेढ़ वर्ष के मासूम की मौत हो गई। छात्र को कॉलेज जाते वक्त तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। वहीं सड़क पर खेल रहे बच्चे को गाड़ी बैक करते वक्त कार सवाल ने कुचल दिया। दोनों ही घटनाओं में चालक फरार है।
मृतक बीटेक का छात्र अक्षय कुमार जम्मू के सरवाल क्षेत्र में रहता था। सोमवार सुबह न्यू प्लाॅट के पास बाइक पर जाते हुए छात्र को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। मृतक छात्र सोमवार को बाइक (जेके02डीएम1435) से कॉलेज जा रहा था, तभी ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार मूल रूप से डोडा जिले के भद्रवाह का रहने वाला था। वह मौजूदा समय में सरवाल में अपनी बुआ के घर रहता था और पलोड़ा के पास एक निजी कॉलेज में पढ़ाई करता था।
विज्ञापन

बच्चे की मौत पर गुस्साए लोगों का प्रदर्शन
उधर, जम्मू के जोगी गेट इलाके पास एक मासूम बच्चे की कार के कुचलने से मौत हो गई। बच्चे के माता पिता जोगी गेट के पास ही रहते हैं, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और यहां पर रेहड़ी-फड़ी लगाते हैं। सोमवार को भी रेहड़ी लगाई थी। डेढ़ वर्ष का मासूम मोहम्मद फैज खेल रहा था, तभी एक कार चालक ने कार बैक की और इसी की चपेट में आकर मौत हो गई। इसके बाद चालक वहां से भाग गया। बच्चे के परिजनों का कहना है कि जोगी गेट के पास अकसर लोग वाहन पार्क कर चलते जाते हैं। कई महीनों के बाद वाहन लेने आते हैं। बच्चे के मां बाप ने कार चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने भी किया प्रदर्शन
बच्चे की मौत पर जोगी गेट के स्थानीय लोगों ने भी रोष जताया। कहा कि जोगी गेट के बाहर लोग वाहन पार्क कर जाते हैं। रात के समय देर रात तक वाहनों में अज्ञात लोग बैठे रहते हैं और गाली गलोज करते हैं। अवैध रूप से वाहनों को पार्क कर दिया जाता है, जिसे हटाना चाहिए।
-------------

हार्टीकल्चर कर्मी की मौत को लेकर प्रदर्शन, बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
जम्मू। मीरां साहिब निवासी हार्टीकल्चर विभाग के कर्मी बोध राज का सोमवार डाक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। इससे पहले परिजनों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी कर मौत की जांच कराने की मांग की। परिवार का आरोप है कि बोध राज की हत्या की गई है। जबकि, पुलिस ने भी इस मामले में सही काम नहीं किया। मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता टीएस टोनी ने भी प्रशासन से जांच की मांग की।

टोनी ने कहा कि 10 जनवरी से बोध राज लापता था। 14 जनवरी को लापता होने की शिकायत मीरां साहिब पुलिस के पास दर्ज है। लेकिन, दो फरवरी को पुलिस बता रही है कि शव जीएमसी में पड़ा है। मृतक की जेब में उसका पहचान पत्र भी था। पुलिस बता रही है कि अस्पताल में बोध राज का शव कई दिनों से पड़ा था। हमें पता नहीं चला, जबकि पहचान पत्र और मोबाइल पुलिस के पास से मिला है। लिहाजा इस मामले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed