फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, crime, accident, one student death

Jammu News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एमबीबीएस छात्र की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
jammu, crime, accident, one student death
आईआईएम जम्मू के पास टांडा चौक पर शाम के समय हुआ हादसा
विज्ञापन

महाशिवरात्रि की छुट्टी के चलते भाई के साथ जा रहा था झज्जर कोटली की ओर
जीएमसी जम्मू में एमबीबीएस दूसरे वर्ष में पढ़ाई कर रहा था मृतक मुनेश्वर सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू में एमबीबीएस दूसरे वर्ष के छात्र मुनेश्वर सिंह (22) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मूल रूप से डोडा का रहने वाला था। मौजूदा समय में वह परिवार ने जम्मू के झज्जर कोटली-टिक्करी के आसपास बनाए गए घर में रहता था।
बुधवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी थी। इसलिए वह अपने भाई के साथ स्कूटी से झज्जर कोटली जा रहा था। शाम साढ़े छह बजे स्कूटी जैसे ही आईआईएम जम्मू के पास टांडा चौक पर पहुंची तो सामने आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए उसे बत्रा अस्पताल लाया गया। लेकिन, मुनेश्वर की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे घायल का उपचार जारी है। मृतक मनेश्वर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शव घर भेजा गया है। सड़क हदासे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार व सहपाठी जीएमसी पहुंचे। सहपाठियाें का कहना था कि क्लासेज के बाद वह शाम को अपने भाई के साथ गया था। नहीं पता था इस हालात में दोबारा यहां आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महाशिवरात्रि से पहले घर के जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जगती पुलिस चौक प्रभारी एसआई इशफाक ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
जम्मू। शहर सिद्दड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत हुई है। मृतक की पहचान बलदेव सिंह (45) के रूप में हुई है। सड़क हादसा तिरुपति बालाजी मंदिर के पास हुआ हैं। पुलिस के अनुसार बाइक पर सवार बलदेव सिंह को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। इसमें वो गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे उपचार के लिए बत्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शव घर भेजा है। ब्यूरो


जम्मू में दस वर्षों में 1264 लोगों की सड़क हादसों में गई जान
जम्मू में दस वर्षों में 1264 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें जम्मू में हुई हैं। 2020 और 2022 को छोड़ दे तो यहां प्रतिवर्ष मौतों का आंकड़ा सौ से ऊपर ही रहा। शहर के अंबफला में 16 फरवरी को बस ने महिला कुचला था। 20 फरवरी को गाडीगढ़ में पुलिस कांस्टेबल को ई-बस में कुचला। 21 फरवरी को नरवाल में वाहन की चपेट में पांच साल का मासूम आया। 22 फरवरी को बस खाई में गिरने से चालक की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed