फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu :  court of Mata Vaishno Devi will be fragrant with flowers from ten countries.

Jammu: पहले नवरात्र पर भक्तों से आबाद है धर्मनगरी कटरा, दरबार में रौनक, दस देशों के फूलों से सजा माता का दरबार

Sun, 15 Oct 2023 07:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Oct 2023 07:13 AM IST
सार

लोग बड़ी संख्या में पहले नवरात्र पर देवी के दर्शन के लिए पंक्तिबद्ध हैं। माता के दरबार के बाहर सवेरे से लंबी कतार है।  

विज्ञापन
Jammu :  court of Mata Vaishno Devi will be fragrant with flowers from ten countries.
धर्मनगरी कटरा में नवरात्र की धूम... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैष्णो देवी के दरबार में नवरात्र की धूम है। लोग बड़ी संख्या में पहले नवरात्र पर देवी के दर्शन के लिए पंक्तिबद्ध हैं। माता के दरबार के बाहर सवेरे से लंबी कतार है।  

विज्ञापन

धर्मनगरी में नवरात्र महोत्सव को लेकर उत्साह है। देश-विदेश से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दरबार में नतमस्तक होंगे। स्वागत में तैयारियां चल रही हैं। करीब 10 देशों के गेंदा, चमेली, गुटा समेत कई तरह के फूलों से भवन सजाया जा रहा है। मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए हैं। बाहरी राज्यों के कारीगर दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से मां के चरणों में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। धर्मनगरी में उनके स्वागत के लिए प्रवेश द्वार लगभग तैयार हैं। माता का भवन, चरण पादुका और अर्धकुंवारी मंदिर में देश-विदेश से मंगवाए फूल और फलों से सजावट की जा रही है। प्रमुख मार्ग पर रंग-बिरंगी लड़ियां लगाई जा रही हैं। इस वर्ष भी माता वैष्णो देवी भवन क्षेत्र सहित अर्धकुंवारी माता व चरण पादुका मंदिर को विदेशी फलों व फूलों से सजाया जा रहा है। सजावट के लिए बाहरी राज्य से कारीगर बुलाए गए हैं। वे दिन-रात भवन सजा रहे हैं। सजावट में विदेशी नारियल समेत अन्य फलों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

इन देशों से मंगवाए गुटा, गुलाब समेत कई तरह के फूल
माता के भवन से मिली जानकारी के अनुसार भारत के अलावा इंग्लैंड, कनाडा, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस, ऑस्ट्रिया समेत करीब 10 देशों से गुटा, गुलाब, चमेली, गेंदा, कमल, कीवी आदि के फूल मंगवाए गए हैं। इन फूलों से माता का दरबार महक उठेगा।


रोज शाम में निकलेगी शोभायात्रा, होंगे भेंट मुकाबले
नवरात्र महोत्सव के दौरान इस बार भी रोजाना शाम को शोभायात्रा निकलेगी। अखिल भारतीय भेंट और हास्य व्यंग्य प्रतियोगिताएं होंगी। इंटरनेशनल दंगल करवाया जाएगा। माता की कहानियां सुनाई जाएंगी। भागवत कथा होगी। स्कूली बच्चों की ओर से माता की भेंटों पर आधारित कार्यक्रम व सामाजिक संदेश प्रस्तुति महोत्सव का हिस्सा रहेगा। वहीं, कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। भेंट प्रतियोगिता के लिए योग आश्रम परिसर में भव्य पंडाल बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed