फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Corporation raised seven crore by selling junk

कबाड़ के पैसे से जम्मू ट्रांसपोर्ट खरीदेगी बसें

Thu, 22 Jan 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 22 Jan 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
jammu Corporation raised seven crore by selling junk

पिछले दो साल से स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी) के बेड़े में नये वाहन शामिल करने को सरकार की मंजूरी न मिलने की वजह से वाहनों की किल्लत का सामना कर रही कारपोरेशन ने कबाड़ बेचकर करीब सात करोड़ की राशि वाहनों की खरीद के लिए जुटाई है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसआरटीसी के बेड़े में करीब 694 यात्री बसें और 365 के करीब ट्रक हैं, लेकिन इनमें से सड़क पर उतरने लायक कुल 600 के करीब गाड़ियां ही हैं।
विज्ञापन


पिछले दो साल में सरकार ने नई वाहनों की खरीद को मंजूरी प्रदान नहीं की। इस वजह से कारपोरेशन को वाहनों की किल्लत का तो सामना करना ही पड़ रहा है, उसके राजस्व में भी कमी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारपोरेशन में आतंरिक स्रोतों से नये वाहनों की खरीद के लिए कबाड़ आदि बेचकर सात करोड़ तक की राशि एकत्रित भी की है, लेकिन नये वाहनों की खरीद के लिए उसका प्रस्ताव अब भी सरकार के पास लंबित पड़ा है। कारपोरेशन में काम करने वाले मुलाजिमों की माने तो नये वाहनों को मंजूरी नहीं मिलने की वजह से कारपोरेशन को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।


पुराने वाहनों को मरम्मत की जरूरत ज्यादा पड़ती है और खर्र्चा भी ज्यादा होता है। एसआरटीसी के प्रबंधक निदेशक जीएस टंडन से इस बारे में पूछे जाने पर उनका कहना है कि नये वाहनों को खरीदने का प्रस्ताव सरकार के पास लंबित पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed