फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu congress leader Ghulam Nabi Azad said Delimitation report like a tailormade

Jammu: गुलाम नबी आजाद बोले- परिसीमन रिपोर्ट एक टेलरमेड की तरह, अपने ढंग से दिया स्वरूप

Sat, 21 May 2022 05:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 21 May 2022 05:55 PM IST
सार

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हिंदू, मुसलिम, सिख ईसाई और अन्य एक दूसरे को स्वीकार करते हैं और यही भारत है। कश्मीरी पंडित सहित अन्य वर्ग के लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Jammu congress leader Ghulam Nabi Azad said Delimitation report like a tailormade
Congress Leader Ghulam Nabi Azad - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद दो दिवसीय जम्मू दौर पर पहुंचे हैं। उन्होंने शनिवार को पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित पार्टी कार्यक्रम के दौरान कहा कि जम्मू कश्मीर में परिसीमन आयोग की रिपोर्ट एक टेलरमेड की तरह है, जिसे अपने ढंग से स्वरूप दिया गया है। हम इस रिपोर्ट से शुरू से ही संतुष्ट नहीं है। इसमें बुनियादी आधार को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद के खात्मे के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है। जम्मू में धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध पर आजाद ने कहा कि देश में 150 साल पुराने इतिहास में पूर्ण आजादी के साथ हिंदू-मुसलमान एक साथ रहे हैं। ऐसे फैसले समाज में दरार पैदा करने की सहिष्णुता की विचारधारा है। एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान के विचार को मजबूत करने की जरूरत है।
विज्ञापन


गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हिंदू, मुसलिम, सिख ईसाई और अन्य एक दूसरे को स्वीकार करते हैं और यही भारत है। कश्मीरी पंडित सहित अन्य वर्ग के लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। सरकार को सुरक्षा देने के लिए अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए। पर्यटकों के आने से कश्मीर में स्थिति को सामान्य संकेत के रूप में नहीं दे सकता है। देशभर में 45 से 47 डिग्री तक तापमान के चले जाने से पर्यटक जम्मू कश्मीर का रुख कर रहे हैं और यह मौसम की देन है। कश्मीरी पंडित आदि जो भी हिट लिस्ट में हैं उनकी सुरक्षा और दूसरी मांगों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। हमें उन्हें मौत के सामने छोड़ना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मन और दिल बदलने से मंदिर मस्जिद सब टिके रहेंगे। नफरत की राजनीति देश की एकता और अखंडता के लिए खतरनाक है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी से देश के लिए जीवन दिया। कांग्रेस नेतृत्व ने हमेशा समाज में धार्मिक भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा दिया। राजीव गांधी ने देश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पंचायती राज व्यवस्था में नई क्रांति लाई। आज भारत आईटी और कंप्यूटर के क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी है। पार्टी कैडर से सांप्रदायिक और विभाजनकारी ताकतों से लड़ने के लिए मजबूती से काम करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed