फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, compansation, consumer form

Jammu News: किसान को 14 साल बाद मिला न्याय, मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
jammu, compansation, consumer form
गलत दस्तावेजों के साथ बेचा ट्रैक्टर, एक्सीडेंट के बाद क्लेम देने से किया मना
विज्ञापन

राज्य उपभोक्ता आयोग की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर की एक ट्रैक्टर एजेंसी ने गलत दस्तावेजों के साथ किसान को ट्रैक्टर की डिलीवरी दे दी। कुछ दिनों बाद ट्रैक्टर का एक्सीडेंट होने पर बीमा कंपनी ने ट्रैक्टर मालिक को क्लेम देने से मना कर दिया। मामले में जिला उपभोक्ता फोरम से भी जब ट्रैक्टर मालिक को न्याय नहीं मिला तो उसने राज्य उपभोक्ता आयोग की शरण ली। 14 साल बाद आयोग ने ट्रैक्टर एजेंसी और बीमा कंपनी को दोषी ठहराया है।

जिले के ही किसान अब्दुल अजीज ने जीटी रोड पर स्तिथ श्रीकुल ट्रैक्टर्स नाम की एजेंसी से 9 जून, 2011 को ट्रैक्टर खरीदा था। एजेंसी की ओर से इसी दिन अब्दुल को डिलीवरी चालान दिया गया। डिलीवरी के समय ही अब्दुल ने ट्रैक्टर का बीमा भी करवाया। तीन महीने बाद एजेंसी ने अब्दुल को अंतिम बिक्री पत्र दिया।
विज्ञापन

इसके कुछ दिन बाद ही ट्रैक्टर का एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट के बाद अब्दुल ने बीमा कंपनी से संपर्क किया तो, कंपनी ने क्लेम देने से मना कर दिया। इसके पीछे कंपनी ने वजह बताई कि जिस ट्रैक्टर का एक्सीडेंट हुआ है और जिसका बीमा कराया गया है, वह दोनों अलग हैं। मामले में अब्दुल ने जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज करा अपना दावा पेश किया, जिसे आयोग ने साल 2016 में खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके खिलाफ अब्दुल ने राज्य उपभोक्ता आयोग में अपील दायर की। मामले की सुनवाई के दौरान राज्य उपभोक्ता आयोग ने पाया कि ट्रैक्टर एजेंसी ने दस्तावेजों में हेराफेरी की है। डिलीवरी चालान और अंतिम बिक्री पत्र में में ट्रैक्टर के चेसिस और इंजन का नंबर अलग-अलग है। बीमा कंपनी ने भी लापरवाही करते हुए दस्तावेजों की जांच नहीं की, जिसका खामियाजा अपीलकर्ता को भुगतना पड़ा। मामले में बीमा कंपनी को दोषी मानते हुए ब्याज सहित प्रीमियम राशि लौटाने का आदेश दिया गया है।

साथ ही ट्रैक्टर एजेंसी को अब्दुल हो हुए नुकसान को ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही मानसिक उत्पीड़न की क्षतिपूर्ति के मुआवजे के रूप में 50 हजार और मुकदमेबाजी में हुए खर्चे के एवज में 25 हजार रुपये का अब्दुल को भुगतान करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed