फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, college, holi celebration

Jammu News: कॉलेजों में छाया होली का सुरूर, जमकर बरसा गुलाल

विज्ञापन
jammu, college, holi celebration
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर के कॉलेजों में होली के त्योहार का उत्साह दिखना शुरू हो गया है। मंगलवार को छुट्टियां शुरू होने से पहले कई कॉलेजों में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली मनाई गई।
इस दौरान विद्यार्थियों ने होली के गानों पर जमकर ठुमके लगाए और रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाइयां दी।
परेड महिला कॉलेज में दोपहर एक बजे से होली का कार्यक्रम शुरू किया गया। इस दौरान कॉलेज में बने स्टेज पर डीजे भी लगाया गया। छात्राओं ने डीजे पर बजते गानों पर खूब ठुमके लगाए और एक-दूसरे को जमकर गुलाल लगाया। करीब तीन घंटे तक चले इस आयोजन में छात्राओं ने जमकर मस्ती की। इसी तरह गांधीनगर महिला कॉलेज में भी होली समारोह मनाया। यहां भी छात्राओं ने जमकर होली खेली और नाच-गाना भी किया। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। उन्होंने भी छात्राओं को होली की बधाइयां दीं।
विज्ञापन

भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में भी संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने होली का त्यौहार मनाया। क्षेत्रीय निदेशक डॉ दिलीप कुमार ने सभी संकाय सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रोफेसर अनिल सौमित्र और विनीत उत्पल झा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed