{"_id":"681e65a95c7cf11f95069814","slug":"jammu-climate-rain-jammu-news-c-10-jam1004-608940-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीर में मूसलाधार बारिश, कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीर में मूसलाधार बारिश, कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं
विज्ञापन
-जम्मू में भीषण गर्मी से राहत, आज भी कुछ हिस्सों में बिगड़ेगा मौसम, 12 मई तक रहेगा उतार चढ़ाव
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कश्मीर के कई हिस्सों में शुक्रवार भी तेज बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को शिकारा और राफ्टिंग न करने की सलाह दी गई है। जम्मू में मौसम साफ रहा, लेकिन भीषण गर्मी से राहत बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी और 12 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहे। दोपहर बाद कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे जलभराव की स्थिति रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री गिरकर 21.2 और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.0 और गुलमर्ग में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में हल्के बादलों के साथ मौसम साफ रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 35.0 और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 25.2, बटोत में 23.1, कटड़ा में 32.2 और भद्रवाह में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-- --
कहां कितनी बारिश
गुलमर्ग 31.8 (मिलीमीटर)
कोकरनाग 19.8
कुपवाड़ा 14.8
पहलगाम 10.8
जम्मू 4.8
बनिहाल 8.9
बटोत 12.1
कटड़ा 6.7
भद्रवाह 1.4