फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, climate, problem

Jammu News: गर्मी बढ़ेगी, लोग सेहत को लेकर रहें सतर्क

विज्ञापन
jammu, climate, problem
- बाल रोग विशेषज्ञ बोले, बच्चों को जंक फूड से रखें दूर
विज्ञापन

-धूप में निकलने से बचें, पानी खूब पीएं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तापमान बढ़ने के साथ ही सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ने लगा है। वहीं, बाहर का खाना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। सबसे अधिक बच्चे प्रभावित हैं। इन दिनों सबसे अधिक वायरल के मरीज डाक्टरों के पास पहुंच रहे हैं।

श्री महाराजा गुलाब सिंह अस्पताल (एसएमजीएस) शालामार के बाल रोग विभाग प्रमुख डॉ. जीएस सैनी ने बताया कि गर्मी के कारण छोटे बच्चों की सेहत प्रभावित हो रही है। वायरल से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक है। ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि वह बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।
विज्ञापन

उन्हें खूब पानी पिलाएं और बाहर का खाना खासकर आइस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक आदि से परहेज रखें। साथ ही अचानक एसी से बाहर निकलने से भी तापमान में भिन्नता सेहत खराब कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बड़ों में पीलिया, वायरल के लक्षण
गांधी नगर सरकारी अस्पताल के पूर्व सुपरिंटेंडेंट डाॅ. प्रवीन ने बताया कि इन दिनों दोपहर के समय तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। कम पानी पीने से लोग वायरल, डायरिया व पीलिया की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही बाहर का खाना भी सेहत को बिगाड़ रहा है। बीते माह प्रयागराज में कुंभ स्नान कर वापस लौटे लोग पानी बदलने से वायरल की चपेट में आए हैं। रोजाना 40 से 50 मरीज वायरल से ग्रसित यहां पहुंच रहे हैं।


बचाव जरूरी, खुले फल, चाट व समोसा हानिकारक
डाक्टर का कहना था कि लोग जंक फूड के साथ ही खुले में बिक रही चाट व समोसे का सेवन कर रहे हैं, जो हानिकारक है। इससे बचाव करना जरूरी है। ठेले व खोमचे में प्रयोग किया जाने वाला पानी दूषित होता है। लोगों को पानी ताजा ही पीना चाहिए। डाक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed