{"_id":"67a7c4028679b4b60601db0f","slug":"jammu-city-protest-against-police-jammu-news-c-10-lko1027-541042-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गिरफ्तारी नहीं होने पर फूटा स्वर्णकारों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गिरफ्तारी नहीं होने पर फूटा स्वर्णकारों का गुस्सा
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते स्वर्णकार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ग्रेटर कैलाश लूट मामले में कोई कार्रवाई न होने पर शनिवार को स्वर्णकारों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने चौक चबूतरा में प्रदर्शन कर जल्द कदम उठाने की मांग उठाई।
इस दौरान जैन बाजार, लखदाता और पंजतीर्थी सहित अन्य बाजारों के स्वर्णकारों ने सुबह 11 से दो बजे तक तीन घंटे दुकानें बंद रखीं। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर दुकानें खोली गईं।
स्वर्णकार संघ जम्मू संभाग के अध्यक्ष राज कुमार बब्बर ने कहा कि आए दिन चोरी और लूट की वारदातों में इजाफा हो रहा है। ग्रेटर कैलाश में तेजधार हथियार के दम पर करोड़ों रुपये का सोना, चांदी और नगदी लूट ली। पुलिस कार्रवाई तेज तेजी से नहीं कर रही है। अभी तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
अब स्थिति ऐसी होती जा रही कि दुकानों में बैठने पर भी डर लग रहा है। पुलिस सुरक्षा का विशेष प्रबंध करे। बाजारों में संदिग्ध घूमने वालों पर नजर रखी जाए।
स्वर्णकार संघ जम्मू सिटी के अध्यक्ष आशुतोष कपूर ने कहा कि इस तरह की वारदातें पहले भी होती रही हैं।