फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu city: Parent leave their new born baby at smgs hospital also address registered wrong

जम्मू: जिगर के टुकड़े को अस्पताल में छोड़ अभिभावक लापता, पता भी गलत दर्ज कराया

Wed, 04 Jan 2023 10:38 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 04 Jan 2023 10:38 AM IST
सार

एसएमजीएस में एक मां जन्म के बाद अपने जिगर के टुकड़े (बच्चे) को अस्पताल में छोड़ चली गई है। 31 दिसंबर को पेश आए इस मामले में दो दिन अस्पताल प्रबंधन बच्चे को निको वार्ड में शिफ्ट कर बच्चे के अभिभावक के आने का इंतजार करता रहा है।

विज्ञापन
Jammu city: Parent leave their new born baby at smgs hospital also address  registered wrong
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू शहर के सबसे बड़े जच्चा बच्चा अस्पताल श्री महाराजा गुलाब सिंह अस्पताल (एसएमजीएस) में एक मां जन्म के बाद अपने जिगर के टुकड़े (बच्चे) को अस्पताल में छोड़ चली गई है। 31 दिसंबर को पेश आए इस मामले में दो दिन अस्पताल प्रबंधन बच्चे को निको वार्ड में शिफ्ट कर बच्चे के अभिभावक के आने का इंतजार करता रहा। लेकिन अभिभावक के नहीं लौटने पर दो जनवरी को एसएमजीएस अस्पताल के पुलिस चौकी में अस्पताल ने मामले की जानकारी दी। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर नवजात बच्चे के माता पिता की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसएमजीएस अस्पताल स्थित पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर फरमान के अनुसार अस्पताल प्रबंधन की तरफ से उन्हें दो जनवरी को मामले की जानकारी दी गई। अस्पताल के रिकार्ड में नवजात बच्चे के मां का नाम ताहिरा निवासी डंसाल जिला जम्मू दिया गया है। पुलिस ने वहां जाकर पाया कि पता गलत है। मामले में एफआईआर दर्ज कर अभिभावकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बच्चे के माता-पिता की पहचान की जा सके। वहीं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दारा सिंह का कहना है कि नवजात बच्चे का स्वस्थ सामान्य हैं और उसकी देखभाल अस्पताल के निको वार्ड में की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed