फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu city news: Snake came out from wall adjacent

जम्मू: सड़क से सटी दीवार से निकला सांप, पकड़ने पहुंचे वनकर्मी, घंटों मशक्कत के बाद खाली रहे हाथ

Mon, 31 Jul 2023 02:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 31 Jul 2023 02:06 PM IST
सार

शालामार अस्पताल को जाने वाली सड़क से सटी दीवार से शुक्रवार को एक सांप निकल आया। वन कर्मियों ने सांप को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन वे उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो सके।

विज्ञापन
Jammu city news: Snake came out from wall adjacent
सांप को पकड़ने के लिए जारी मशक्कत को देखने एकत्रित हुए लोग - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

जम्मू शहर के इंदिरा चौक से शालामार अस्पताल को जाने वाली सड़क से सटी दीवार से शुक्रवार को एक सांप निकल आया। इसका पता चलते ही राहगीर उसे देखने के लिए एकत्रित होना शुरू हो गए। वन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने सांप को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन वे उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो सके।

विज्ञापन


दरअसल, दीवार के जिस छेद से सांप बाहर निकला था। वो बहुत ही छोटा था। जैसे ही वनकर्मी उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ते तो सांप तुरंत ही दीवार में घुस जाता। ऐसे में वन कर्मियों की इस जद्दोजहद को देखने के लिए वहां राहगीरों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन

Jammu city news: Snake came out from wall adjacent
दीवार से निकला सांप - फोटो : निखिल मेहता

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि करीब 11 बजे दीवार से निकलकर बाहर आते सांप को देखा। उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे तो सांप दीवार में वापिस जा चुका था। इसके बाद काफी देर तक सांप और वन कर्मयिों के बीच लुका छिपी का खेल चलता रहा। जानकारी के अनुसार, यह सांप रस्लबो प्रजाति का है, जिसे स्थानीय भाषा में 'दुमुई' भी कहा जाता है । यह सांप ज्यादा जहरीला नहीं होता और मिट्टी में खुद अपना बिल बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed